Maharashtra: अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी मनसे, राज ठाकरे ने किया बड़ा ऐलान

Maharashtra Assembly elections: विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वहीं, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के बीच सीतों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बड़ी घोषणा की है।

राज ठाकरे की इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, राज ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी मनसे महाराष्ट्र की 200 से 250 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। ठाकरे ने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगी। खबर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में मनसे ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे।

Raj Thackeray

हालांकि, मनसे ने भाजपा-शिवसेना के उम्मीदवारों का समर्थन किया था। राजे ठाकरे के अकेले दम पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। खबर के मुताबिक, ठाकरे ने बताया कि चुनाव की तैयारी के लिए सभी जिलों में सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। हर क्षेत्र के प्रमुख लोगों से फीडबैक लेने के लिए चार से पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि यह टीम पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके सुझाव लेगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर आवश्यक मरम्मत के लिए धन की कमी का आरोप लगाया और सवाल किया कि वे लाडली बहन और लाडला भाई जैसी योजनाओं का वित्तपोषण कैसे करेंगे।

ठाकरे ने शिंदे सरकार पर तंज करते हुए कहा,'महाराष्ट्र सरकार के पास गड्ढों की मरम्मत के लिए बजट नहीं है। ऐसी स्थिति में लाडली बहन और लाडला भाई योजना के लिए बजट कहां से आएगा?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+