राज ठाकरे ने पीएम मोदी से 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की
Maharashtra News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर आग्रह किया है कि वे पूरे देश में समान नागरिक संहिता को तेजी से लागू करें और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाएं। इतना ही नहीं राज ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की वकालत भी की।
गुरुवार को राज ठाकरे ने कहा "मैं प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लाने, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने और औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने का अनुरोध करता हूं।"

बता दें ये पहला मौका नहीं है जब राज ठाकरे ये तीनों डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही है। आज से पहले मई 2022 में भी राज ठाकरे ने पीएम मोदी से समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून और औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने का अनुरोध किया था। वहीं एक आर फिर उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications