Raj Thackeray Aurangzeb की तस्वीर वाले केक से विवादों में घिरे, समर्थकों के साथ काटा, VIDEO
महाराष्ट्र के फायरब्रांड नेता Raj Thackeray Aurangzeb की तस्वीर वाले केक से विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर समर्थकों के साथ केक काटते दिखे राज ठाकरे की फोटो-वीडियो वायरल हो रही है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को अपने 55वें जन्मदिन पर समर्थकों की तरफ से लाया गया केक काटा। केक पर मुगल बादशाह औरंगजेब लिखा हुआ था और उस पर एक लाउडस्पीकर भी अंकित था।

राज ठाकरे की बर्थडे पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ से मनसे कार्यकर्ता मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर वाला केक और लाउडस्पीकर लेकर मुंबई पहुंचे। मनसे प्रमुख ने केक का एक हिस्सा भी काटा जिस पर क्रास शेप में लाउडस्पीकर अंकित था।
बता दें कि राज ठाकरे, जो अपनी उग्र बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक चाकू लिया और प्रतीकात्मक रूप से औरंगज़ेब की तस्वीर का गला काट दिया। समाचार एजेंसी ANI की वीडियो में उत्साहित समर्थकों को जमकर नारे लगाते सुना जा सकता है।
बता दें कि धार्मिक आयोजनों के दौरान लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर राज ठाकरे के बयान सुर्खियों में रहे हैं। लाउडस्पीकर पर मस्जिदों की अज़ान महाराष्ट्र में विवादास्पद मुद्दा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में संघर्ष और अशांति की खबरें सामने आई थीं।
औरंगजेब विवाद को गत 7 जून को, मुगल बादशाह औरंगज़ेब और मैसूर के राजा टीपू सुल्तान के सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में बंद का आह्वान किया गया था। इसके बाद कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी चौक पर विभिन्न हिंदुत्व संगठनों के प्रति निष्ठा रखने वाले लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
कोल्हापुर में 19 जून तक निषेधाज्ञा जारी की गई है। चार या इससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है। औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान सहित मुस्लिम शासकों पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव बढ़ गया था।
मई में संगमनेर, अकोला और शेवगांव (अहमदनगर) में इसी तरह की सांप्रदायिक झड़पों की सूचना मिली थी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
दक्षिणपंथी संगठन कथित पोस्ट का विरोध कर रहे हैं, उनका दावा है कि पोस्ट का उद्देश्य दो शासकों का महिमामंडन करना था। तनाव को भांपते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फडणवीस ने कोल्हापुर की झड़पों पर कहा था, "हम महाराष्ट्र की छवि खराब करने और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करेंगे। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। मैं लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने का आग्रह करता हूं।"











Click it and Unblock the Notifications