कौन हैं राहुल नार्वेकर? जो लगातार दूसरी बार बनने जा रहे महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर
भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को भाजपा ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुन लिया है। अब वो लगातार दूसरेी बार महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद संभालने जा रहे हैं। रविवार को नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष के तौरपर आवेद पत्र भरेंगे इसके बाद औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद संभालेंगे।
राहुल नार्वेकर कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र से नार्वेकर विधायक हैं। राहुल नार्वेकर ने शनिवार को अन्य नवनिर्वाचित विधायकों के साथ शपथ ली थी। आइए जानते हैं कौन है राहुल नार्वेकर?

शिवसेना से की थी करियर की शुरूआत?
शिवसेना से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले नार्वेकर ने 2014 में एनसीपी ज्वाइन कर ली थी और लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2019 में उनके राजनीतिक सफर ने एक और मोड़ लिया जब वे भाजपा में शामिल हो गए, विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
सबसे कम के विधानसभा अध्यक्ष
महाराष्ट्र की पिछली सरकार में राहुल महायुति सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत में किसी भी राज्य विधानसभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थे।
राहुल नार्वेकर का राजनीतिक परिवार
एनसीपी नेता रामराजे नाइक निंबालकर के दामाद है। राहुल नार्वेकर पिता सुरेश नर्वेकर कोलाबा में नगरपालिका पार्षद के रूप में सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा राहुल के पपरिवार के कई सदस्य विभिन्न राजनीतिक पदों पर हैं।
काेलाबा सीट से इस कांग्रेस नेता को दी है मात
कोलाबा में हाल ही में हुए चुनावी जीत में 81,085 वोट हासिल किया है। नार्वेकर ने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी हीरा नवजी देवासी को काफी पीछे छोड़ दिया, जिन्हें 32,504 वोट मिले थे।यह जीत 2019 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाई जगताप के खिलाफ उनकी पिछली सफलता के बाद मिली थी, जहां उन्हें जगताप के 41,225 वोटों के मुकाबले 57,420 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications