पुणे के झरने में एक और दर्दनाक हादसा, पिता का एडवेंचर Video बना रही थी बच्ची, फिर आई मौत...

पुणे के झरने में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत बाद एक और शख्स की मौत हो गई। हादसा दिल दिहला देने वाला है। दरअसल झरने के तेज बहाव में झलांग लगाना जान पर खेलने से कम नहीं है। लेकिन एक शख्स ने ऐसा करने की ठान ली थी। उसने अपने एडवेंचर का वीडियो रिकॉर्ड करने लिए अपनी 10 साल की बेटी को मोबाइल फोन थमा और खुद बहते पानी में छलांग लगा दी। लेकिन अगला पल बच्ची की जिंदगी में मनहूसियत लेकर आय, जब उसने कैमरे में पिता का एडवेंचर नहीं बल्कि मौत का वीडियो शूट होते दिखा।

महाराष्ट्र के लोनावाला में एक उफनते झरने में एक ही परिवार के पांच लोगों के बह जाने के एक दिन बाद एक और मौत सामने आई। दरअसल, पुणे के तम्हिनी घाट में पानी के तेज बहाव में एक शख्स बह गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है।

Pune waterfall accident 600

मृतक की पहचान कर ली गई है। वो एक ट्रेक लीडर था। जिसे ऊंचाई पर चढ़न में महारत हासिल थी। शख्स अपने परिवार और दोस्तों समेत कुल 20 लोगों के साथ टूर पर निकला था। पुणे झरने में उसने एडवेंचर करने फैसला किया। इसका वीडियो शूट करने की जिम्मेदारी उसने अपनी 10 साल की बेटी को दी।

दरअसल, उसे पूरा विश्वास था की वो बहते झरने में छलांग मारने के बाद तैरकर वापस आ जाएगा। लेकिन झरने की तेज धारा में वो बह गया। इस दौरान बेटी अपने पिता के साहसिक कारनामे को रिकॉर्ड कर रही थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को पानी के तेज बहाव के बीच छलांग लगा रहा है। इसके बाद वो पानी की सतह पर तैरने की कोशिश करता है। लेकिन तेज बहाव में जब स्वीमिंग नहीं कर पाता तो वो किसी चीज को पकड़कर उसे सहारे बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकि पानी का तेज बहाव उसे नीचे लेकर चला जाता है। बाद में झरने के किनारे एक चट्टान को पकड़ता है लेकिन एक बार फिर पानी का बहाव में नीचे चला जाता है और फिर वापस नहीं आ पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+