Pune: घूमने निकली 21 वर्षीय युवती का तीन दंरिंदों ने किया गैंगरेप, दोस्त पर भी हमला कर हुए फरार
Pune Gang Rape: महाराष्ट्र के पुणे शहर से लगातार दूसरे दिन एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 21 वर्षीय युवती जो अपने दोस्त के साथ रात में घूमने निकली थी उसका कथित तौर पर तीन पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया। इससे पहले युवती के ब्वायफ्रेंड को तीनों ने खूब मारा-पीटा और इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार ये घटना पुणे आउटर बोपदेव इलाके में गुरुवार की रात 11 बजे की है। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों की तलाश करने के लिए 10 टीमें लगाई हैं। वहीं गैंगरेप का शिकार हुई युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

पुणे पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती अपने पुरुष मित्र के साथ देर रात इलाके में घूमने के लिए निकली थी तभी तीन अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया।.पुलिस के अनुसार युवती पर हमला पुणे आउटर के एक सूनसान जगह पर हुआ,जहां पर तीन हमलावरों ने ना केवल युवती को अपना शिकार बनाया, बल्कि उसके पुरुष साथी को जमकर पीट कर घायल कर दिया।
पुलिस की 10 टीमें कर रही आरोपियों की तलाश
पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने पुणे गैंगरेप की घटना पर बताया कोंढवा पुलिस इस गैंगरेप केस को दर्ज कर चुकी है। इस जघन्य कृत्य के पीछे के अपराधियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित की हैं। उन्होंने बताया अन्य विशेष तकनीकी टीमें भी इस पर काम कर रही हैं और हमें यकीन है, जल्द तीनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया पीड़िता होश में है, वह अस्पताल में भर्ती है, उसने अपना बयान दिया है और उसी आधार पर FIR की गई है।
पुणे में छह साल की बच्ची का वैन ड्राइवर ने किया यौन उत्पीड़न
बता दें पुणे शहर की पुलिस ने हाल ही में एक 45 वर्षीय स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया, जिस पर दो छह वर्षीय लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। यह घटना 30 सितंबर को वैन के अंदर हुई, जब बच्चे वानवाड़ी इलाके में स्थित अपने स्कूल से घर लौट रहे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले के समय वैन में कोई महिला अटेंडेंट मौजूद थी या नहीं।
शरद पवार ने महिला अत्याचार पर सरकार को घेरा
इस गैंगरेप घटना पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने आलोचना की और कहा सरकार महिलाओं की मदद के लिए लड़की बहन योजना शुरू की। इससे महिलाओं को फायदा हो रहा है। एक तरफ लड़की बहन योजना है तो दूसरी तरफ अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications