Pune Porsche Case: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में 900 से ज्यादा पन्नों का आरोप पत्र दाखिल
Pune Porsche Case: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में शुक्रवार को शहर की पुलिस ने 900 से ज्यादा पन्नों वाला आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप पत्र पुणे जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
दुर्घटना के बाद पुणे क्राइम ब्रांच यूनिट ने आरोपी नाबालिग के माता-पिता और ससून अस्पताल के डॉक्टरों सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन पर कथित तौर पर सबूतों से छेड़छाड़ करने और ब्लड सैंपल में हेराफेरी करने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था। क्या है पूरा मामला?

मामला 19 मई का है। पुणे के कल्याणी नगर इलाके में पोर्श कार सवार एक नाबालिग ने कथित तौर पर नशे की हालत में दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। ज्यूडिशियल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) द्वारा आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने सहित बहुत ही नरम शर्तों पर जमानत मिल गई। जिसके देश भर में हंगामा हुआ था।
मुंबई में रफ्तार का कहर!
- नाबालिग ने 19 मई की रात को अपनी शानदार पोर्श कार से बाइक पर जा रहे दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- महीने की शुरुआत में एक अन्य घटना में, मुंबई के वर्ली इलाके में एक लग्जरी कार ने एक महिला की बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर वह अपने पति के साथ सवार थी। दुर्घटना में मृतक महिला के पति को भी चोटें आईं।
- जुलाई में, पुणे शहर में रोड रेज की एक परेशान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक 27 साल की महिला को बानेर-पाषाण रोड पर एक कार चालक ने कथित तौर पर पीटा। दो बच्चों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट से पहले चालक ने उसका 2 किलोमीटर तक पीछा किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी नाक से खून बहने लगा।












Click it and Unblock the Notifications