पुणे में संजय राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है आरोप?

Sanjay Raut Business Partner Sujit Patkar: शिवसेना सांसद संजय राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, अब पुणे पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Sanjay Raut Business Partner Sujit Patkar

Sanjay Raut Business Partner Sujit Patkar: शिवसेना सांसद संजय राउत हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर बाहर आए हैं। संजय राउत के बाद अब उनके बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सुजीत पाटकर के खिलाफ अब पुणे पुलिस ने फर्जी ठेका लेने के मामले में केस दर्ज किया है।

पुणे पुलिस ने शिवाजी नगर पुणे जंबो कोविड सेंटर का ठेका फर्जी तरीके से हासिल करने के मामले में सुजीत पाटकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुजीत पाटकर के खिलाफ पुणे पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471, 511, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

संजय राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर के अलावा लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज समेत कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाए थे।

किरीट सोमैया ने शुक्रवार (21 अप्रैल) की सुबह अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दी है। हालांकि अब पुणे पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है।

ये पहला मामला नहीं है, जब संजय राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर किसी पुलिस केस में फंसे हो। सुजीत पाटकर पर इससे पहले मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की शिकायत भी किरीट सोमैया ने की थी।

उस वक्त किरीट सोमैया ने कहा था कि 100 करोड़ रुपये के कोविड सेंटर घोटाला मामले में मुंबई में केस दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि वर्ली, दहिसर, महालक्ष्मी रेस कोर्स, मुलुंड और पुणे में बनें जंबो कोविड सेंटर का कॉन्ट्रैक्ट एक फर्जी कंपनी को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+