Pune News: एक के बाद एक 12 LPG सिलेंडर फटे, दहल उठे लोग, आग की लपटों से घिरा शहर
Pune News: पुणे शहर के विमान नगर इलाके में बुधवार को बडा हादस हो गया। बताया जा रहा है कि सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर अचानक विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। आननफानन सूचना पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची। धधकती हुई आग की लपटों पर काबू पाने के प्रयास में लग गईं।
हालांकि, अभी तक किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। पुणे अग्निशमन विभाग के मुताबिक, एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। 100 एलपीजी सिलेंडरों में से 10 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए। तीन फायर टेंडर फिलहाल मौके पर हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।

Recommended Video
Pune News: एक के बाद एक 12 LPG सिलेंडर फटे, दहल उठे लोग, आग की लपटों से घिरा शहर
खबर अपडेट हो रही है...












Click it and Unblock the Notifications