Pune Metro Line 3 Update: मेट्रो लाइन-3 का सफल ट्रायल रन, इस तारीख से सरपट दौड़ेगी ट्रेन
Pune Metro Line 3 Update: पुणे मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का शहर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पुणे मेट्रो लाइन-3 (हिन्जेवाड़ी-शिवाजीनगर) परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मान डिपो से पुणे यूनिवर्सिटी चौक के बीच इस रूट पर तकनीकी ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि यह रूट 31 मार्च तक पूरी तरह से ऑपरेशनल होगा।
मेट्रो लाइन-3 हिन्जेवाड़ी आईटी हब को शहर से जोड़ने वाली लाइन होगी। 23.3 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बना रही है।

Pune Metro Line 3 Update: पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल में तैयार
- इस प्रोजेक्ट में टाटा ग्रुप और पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड भी भागीदार हैं। परियोजना का उद्देश्य हिन्जेवाड़ी जैसे बड़े आईटी क्षेत्र को पुणे शहर के मुख्य इलाकों से जोड़कर यातायात दबाव को कम करना है। मेट्रो लाइन पीपीपी मॉडल के तहत तैयार की जा रही है।
- इससे पहले जुलाई 2025 में मान डिपो से पुणे यूनिवर्सिटी तक पहला ट्रायल किया गया था। अगस्त 2025 में मान डिपो से बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक भी ट्रायल रन हुआ था।
- हाल ही में हुए एक ट्रायल के दौरान तकनीकी खामी सामने आई थी, जिसे रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की मदद से ठीक कर लिया गया है।
- इसके बाद अब दोबारा किए गए ट्रायल में सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों को सफलतापूर्वक परखा गया।
Pune Metro Line 3 Update: ट्रायल रन में हर पहलू से की गई जांच
ट्रायल रन के दौरान ट्रैक ज्योमेट्री, पावर सप्लाई, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, कोच की स्थिरता, कर्व पर प्रदर्शन और तेज रफ्तार में कंपन जैसी अहम तकनीकी जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, सभी पैरामीटर सुरक्षित सीमा के भीतर पाए गए और ट्रायल बिना किसी बाधा के पूरा हुआ है। पीएमआरडीए आयुक्त योगेश म्हसे ने कहा कि परियोजना का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, एंट्री-एग्जिट पॉइंट और जरूरी सेवाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।
Pune Metro Line 3: मार्च में शुरू हो जाएगा मेट्रो
पुणे मेट्रो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च तक अधिकांश स्टेशनों को यात्रियों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 10 से अधिक ट्रेन सेट पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि कुल 22 ट्रेन सेट निर्धारित समय पर मिल जाएंगे। हिन्जेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन के शुरू होने से हजारों आईटी कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खास तौर पर गणेशखिंड रोड और यूनिवर्सिटी चौक जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications