Manjusha Nagpure कौन हैं? निर्विरोध चुनी गईं पुणे की मेयर, RSS से है गहरा नाता
Who is Manjusha Nagpure: पुणे नगर निगम में 9 फरवरी को मेयर और डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मंजूषा नागपुरे पुणे की नई मेयर चुन ली गई हैं। 44 वर्षीय नागपुरे को इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। मंजुषा नागपुरे को भाजपा ने पिछले हफ़्ते ही उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी मंजूषा नागपुरे को चार बार की कॉर्पोरेटर वर्षा तापकीर और तीन बार की कॉर्पोरेटर मानसी देशपांडे जैसे अनुभवी दावेदारों पर तरजीह दी गई है। जानिए कौन हैं मंजूषा नागपुरे?

कौन हैं मंजूषा नागपुरे?
मंजूषा तीसरी बार कॉर्पोरेटर बनी हैं। हाल ही में हुए PMC चुनावों में वे सनसिटी-मानिकबाग वार्ड से निर्विरोध चुनी गई थीं। इससे पहले, उन्हें पहली बार 2012 में सिंहगढ़ रोड पर आनंदनगर वार्ड से चुना गया था।पुणे के सिंहगढ़ रोड के प्रभाग क्रमांक 34 से मंजूषा नागपुरे जीती है।
मंजूषा नागपुरे लगातार तीसरी बार चुनी गई पार्षद
नागपुरे लगातार तीसरी बार पार्षद बनी हैं और उन्होंने वर्तमान चुनाव निर्विरोध जीता। महापालिका में उनके अनुभव, पार्टी निष्ठा, संगठनात्मक कार्यों की गहरी समझ, एक कद्दावर हिंदुत्ववादी पहचान तथा स्थायी समिति में उनका कार्य उनके चयन के प्रमुख आधार रहे।
RSS परिवार में पली मंजुषा कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
सिंहगढ़ क्षेत्र से पार्षद मंजुषा नागपुरे का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से घनिष्ठ रूप से संबद्ध रहा है। मंजुषा नागपुरे ने बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है।
पुणे महानगरपालिका चुनाव परिणाम
पुणे महानगरपालिका के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो, कुल 165 सीटों में से बीजेपी ने 119 पर शानदार जीत दर्ज की। यह पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता थी। अजित पवार गुट की एनसीपी और शरद पवार गुट की एनसीपी (एसपी) ने मिलकर कुल 30 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस को 15 सीटें मिलीं, वहीं सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) सिर्फ एक सीट जीत सकी।












Click it and Unblock the Notifications