Dream 11 पर पुणे के पुलिस अधिकारी ने जीता 1.5 करोड़, लेकिन अब मुश्किल में फंस गए
पुणे के एक पुलिसकर्मी ने ड्रीम 11 में 1.5 करोड़ रुपए का इनाम जीता है। पिंपरी चिंतवाड़ पुलिस कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर सोमनाथ जेनडे के बैंक अकाउंट में यह पैसे आ भी गए हैं। लेकिन सोमनाथ के लिए यह खुशी बहुत लंबी नहीं रही। दरअसल जिस तरह से सोमनाथ ने ड्रीम 11 में डेढ़ करोड़ रुपए जीते उसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
सोमनाथ से जांच के दौरान कई अहम सवाल पूछे जा सकते हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए क्या वह इस तरह के खेल में हिस्सा ले सकते हैं। सोमनाथ का कहना है कि मुझे लगा कि 1.5 करोड़ रुपए के इनाम में मुझे कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन खाते से 2 लाख रुपए का लेनदेन करने पर 60 हजार रुपए काट लिए। मेरे खाते में एक लाख 40 हजार रुपए आए।

सोमनाथ का कहना है कि मैं इस पैसे का इस्तेमाल अपने घर के लोन को चुकाने में करूंगा। जबकि पाकी के पैसे फिक्स्ड डिपॉजिट करूंगा, जिसपर मेरे बच्चों की पढ़ाई के लिए ब्याज मिलेगा। पिंपरी चिंचवाड़ के एसीपी ने कहा कि क्या पुलिस सेवा में रहते हुए कोई इस तरह के ऑनलाइन गेम में हिस्सा ले सकता है।
क्या यह नियम के अनूरूप है। क्या यह गेम कानूनी है। क्या कोई मीडिया से पैसे जीतने को लेकर इस तरह से बात कर सकता है। इन सब की जांच होगी। इस मामले की जांच डीसीपी स्वप्ना गोरे को दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
ड्रीम 11 एक फैंटेसी गेमिंग ऐप है, यहां कई तरह के गेम खेले जाते हैं। यह देश का पहले गेमिंग स्टार्टअप है जिसकी वैल्युएशन 1 बिलियन डॉलर है। कंपनी को पहले भी कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ा है।
कंपनी की स्थापना 2008 में हुई थी। इस ऐप में कुल 110 मिलियन यूजर्स हैं। कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर जो बेट लगाई जाती है वह स्किल पर आधारित होती है, जिसकी वजह से यह सट्टेबाजी नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील हिमांशु शेखर का कहना है कि फैंटेसी लीग को देश की कोर्ट ने भी पहचान दी है। ये जीएसटी और टैक्स के दायरे में भी आता है। लिहाजा इसको लेकर कोई कानूनी दिक्कत नहीं है। इस तरह के चार मामले जो अलग-अलग हाई कोर्ट में पहुंचा था, उसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
लिहाजा अब यह स्थापित हो गया है कि यह ऐसा ऐप है जो स्किल पर आधारित है और देश में कानूनी है। लिहाजा इसपर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। फिलहाल देखने वाली बात है कि पुलिस अधिकारी की जांच किस ओर जाती है।












Click it and Unblock the Notifications