Pune-Bangalore National Highway: NH-48 का काम जल्‍द होगा पूरा, कोल्हापुर से पुणे का सफर 3 घंटे में होगा पूरा

Pune-Bangalore National Highway: पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर कोल्हापुर से पुणे तक की यात्रा जल्द ही मात्र तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी। वर्तमान में यह सफर तय करने में 4 से 4.5 घंटे का समय लगता है। इस मार्ग पर चल रहे अधिकांश कार्य अब अंतिम चरण में हैं, जो सड़क यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और संबंधित ठेकेदार कंपनियां इन निर्माण कार्यों की देखरेख कर रही हैं। परियोजना में सड़कों का चौड़ीकरण, कई अत्याधुनिक फ्लाईओवर, अंडरपास और ब्लैक स्पॉट्स पर महत्वपूर्ण सुधार शामिल हैं। इन सभी कार्यों को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे यात्रा सहज और सुरक्षित बनेगी।

Pune-Bangalore National Highway

पेठ नाका से सतारा और सतारा से पुणे खंड का काम कब होगा पूर?

इस डेवलेमेंट से कोल्हापुर, पेठ नाका, सतारा, कराड और पुणे मार्ग पर देखने को मिलेगा। यातायात का प्रवाह सुगम होगा, जिससे सड़कों पर लगने वाले जाम में कमी आएगी और यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा। ब्लैक स्पॉट्स और नए फ्लाईओवर से सड़क सुरक्षा भी कई गुना बढ़ जाएगी। पेठ नाका से सतारा और सतारा से पुणे खंड पर छह महीने के भीतर दोहरी लेन का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है, जिसकी निगरानी एनएचएआई कर रहा है।

पुणे-सतारा के बीच सिक्‍स लेन का काम कब होगा पूरा

पुणे-सतारा के बीच 140 किलोमीटर लंबा छह लेन का रास्ता मूल रूप से 2010 से 2035 की अवधि के लिए बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर्स को सौंपा गया था। हालांकि, कुछ अधूरे कामों के कारण एनएचएआई ने यह ठेका रद्द कर दिया और शेष निर्माण कार्य स्वयं पूरा किया। खेड शिवापुर, शिवरे, हरिश्चंद्री और वेले जैसे ब्लैक स्पॉट्स पर भी सुधार कार्य प्रगति पर हैं। खंबाटकी घाट पर नई सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है, और वहां एकल-लेन यातायात चालू है।

पेठ नाका से कराड तक 27 किलोमीटर सड़क का काम 2022 में अदानी रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स को दो साल के लिए दिया गया था। शुरुआती 15 महीने की देरी के बाद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्तक्षेप से अतिरिक्त अंडरपास को मंजूरी मिली, जिससे काम में तेजी आई है। कराड फ्लाईओवर का निर्माण जून तक पूरा होने के बाद यहां भी यातायात शुरू हो जाएगा।

पेठ नाका-कोल्हापुर के 45 किलोमीटर मार्ग का निर्माण रोडवेज सॉल्यूशन इंडिया इंफ्रा लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार की धीमी गति के कारण काम में देरी हुई, लेकिन गडकरी के तत्काल हस्तक्षेप के बाद जनवरी 2026 से काम ने रफ्तार पकड़ ली है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर कणेगांव, किणी, मंगरायाचीवाड़ी, शिरोली, सरनोबतवाड़ी, उजलाईवाड़ी और गोकुल शिरगांव में अतिरिक्त अंडरपास स्वीकृत किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+