महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: वर्सोवा विधानसभा सीट के बारे में जानिए

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी सीटों पर वोटिंग के बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी के साथ सबके सामने महाराष्ट्र में सत्ता की नई तस्वीर सामने आएगी जिसमें पता चलेगा कि इस बार मतदाताओं ने किस पार्टी को राज्य में सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा। 21 अक्टूबर को ही वर्सोवा विधानसभा सीट पर भी जनता अपने विधायक के चुनाव के लिए वोटिंग करेगी। आइए इस सीट के बारे में विस्तार से जानते हैं। इस सीट पर साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के डॉ भारती हेमंत ने कांग्रेस विधायक बल्देव खोसा को हराया। इस सीट पर तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) रही थी। जबकि चौथे नंबर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) थी।

profile of Versova assembly constituency of maharashtra

वर्सोवा विधानसभा सीट का परिचय
वर्सोवा विधानसभा सीट साल 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। ये विधानसभा सीट मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। स्थानीय लोग इसे वेसावे भी कहते हैं। ये इलका मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में आता है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के डॉ भारती हेमंत ने कांग्रेस विधायक बलदेव खोसा को 26,398 वोटों से हराया था। बीजेपी के भारती हेमंत को इस चुनाव में 49,182 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार बल्देव खोसा को 22,784 वोट मिले थे। असुदद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार को इस चुनाव में 20,127 वोट मिले। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 41.94 फीसदी वोट और कांग्रेस को 19.43 फीसदी वोट मिले। लेकिन इस बार यहां मुकाबला दिलचस्प हो सकता है क्योंकि बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। वर्सोवा पोलिंग बूथ की बात करे तो कांग्रेस यहां से 6 बार जीती है और बीजेपी को मात्र एक बार जीत मिली है।

साल 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बलदेव खोसा को इस सीट पर जीत नसीब हुए थे। इस चुनाव में उन्हें 44814 वोट मिले थे। उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार यशोधर फानसे को 12,030 वोटों से हराया था। यशोधर फानसे को इस चुनाव में 32,784 वोट मिले थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच हार-जीत में 12,030 वोटों का अंतर था। इस चुनाव में कुल 1,00,625 लोगों ने मतदान किया था। समाजवादी पार्टी इस चुनाव में तीसरे और मनसे चौथे नंबर पर रही थी। वर्सोवा अपने समुद्र तट और किले के लिए जाना जाता है। ये 1739 तक पुर्तगाल का हिस्सा था। वर्सोवा को मुंबई का सबसे साफ समुद्र तट कहा जाता है।
2014 में किसको कितनी सीटें?
साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी सीटों पर छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। 2014 में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन नहीं किया था और न ही कांग्रेस और एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई। 9 नवंबर को इस सरकार के कार्यकाल का अंत हो जाएगा। इस बार बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी ने साथ चुनाव मिलकर लड़ने का निर्णय किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या कांग्रेस-एनसीपी, बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन को मात दे पाएगी या फिर सूबे में एक बार बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: गोरेगांव विधानसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+