महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: गोरेगांव विधानसभा सीट के बारे में जानिए

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी सीटों पर वोटिंग के बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी के साथ सबके सामने महाराष्ट्र में सत्ता की नई तस्वीर सामने आएगी जिसमें पता चलेगा कि इस बार मतदाताओं ने किस पार्टी को राज्य में सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा। 21 अक्टूबर को ही गोरेगांव विधानसभा सीट पर भी जनता अपने विधायक के चुनाव के लिए वोटिंग करेगी। आइए इस सीट के बारे में विस्तार से जानते हैं। इस सीट पर साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विद्या ठाकुर ने चुनाव जीता था। उन्होंने शिवसेना प्रत्याशी को मात दी थी। कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे और एनसीपी चौथे पायदान पर रही थी।

profile of Goregaon assembly constituency of maharashtra

गोरेगांव विधानसभा सीट का परिचय
गोरेगांव विधानसभा सीट पर लंबे समय तक शिवसेना का दबदबा रहा है। साल 2014 में बीजेपी ने शिवसेना को हराकर उसका दबदबा तोड़ा। शिवसेना का 15 सालों तक लगातार यहां शासन रहा। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विद्या ठाकुर ने शिवसेना के शुभाष देसाई को 4756 वोटों से हराया। गोरेगांव विधानसभा सीट मुंबई उत्तर पश्चिम के अंतर्गत आती है। विद्या ठाकुर को कुल 63,629 वोट मिले, जबकि सुभाष देसाईन को 58,873 वोट मिले। अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो बीजेपी को 38.85 फीसदी और शिवसेना को 35.95 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस को मात्र 11.24 फीसदी और एनसीपी का 5.67 फीसदी वोट मिले। लेकिन इस बार बीजेपी-शिवसेना और एनसीपी-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। वहीं अगर गोरेगांव पोलिंग बूथ की बात करें तो साल 1978 के बाद 3 बार बीजेपी और तीन बार कांग्रेस जीती है। वहीं अगर साल 2009 की बात की जाए तो इस सीट पर शिवसेना को जीत मिली थी। शिवसेना के सुभाष देसाई ने एनसीपी के शरद राव को हराया था। इस चुनाव में मनसे तीसरे नंबर थी। शिवसेना ने तब बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सुभाष देसाई ने शरद राव को 24815 वोटों से पराजित किया था। शिवसेना के सुभाष देसाई को तब 47.43 फीसदी वोट और एनसीपी के शरद राव को 30.43 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में कुल 1,45,685 लोगों ने वोट दिया था। गौरतलब है कि गोरेगांव रेलवे स्टेशन गोरेगांव का ट्रांसपोर्ट हब है। गोरेगांव फिल्म स्टू़डियो के लिए बेहद फेमस है।

2014 में किसको कितनी सीटें?

2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी सीटों पर छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। 2014 में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन नहीं किया था और न ही कांग्रेस और एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई। 9 नवंबर को इस सरकार के कार्यकाल का अंत हो जाएगा। इस बार बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी ने साथ चुनाव मिलकर लड़ने का निर्णय किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या कांग्रेस-एनसीपी, बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन को मात दे पाएगी या फिर सूबे में एक बार बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी।

ये भी पढे़ं- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जोगेश्वरी ईस्ट विधानसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+