महाराष्ट्र चुनाव 2019: जानिए अंधेरी वेस्‍ट विधानसभा सीट के बारे में

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होंगे जबकि चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है अंधेरी वेस्‍ट विधानसभा सीट। ये सीट जलगांव जिले में आने वाली 11 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट मुंबई सबअर्बन जिले का हिस्साह जो मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा क्षेत्र में आता है।

महाराष्ट्र चुनाव 2019: जानिए अंधेरी वेस्‍ट विधानसभा सीट के बारे में

अंधेरी वेस्ट का इलाका मुंबई का प्रमुख आवासीय इलाका है। 2009 में यहां से कांग्रेस के अशोक भाऊ जाधव ने जीत हासिल की थी। जाधव ने यहां से शिवसेना के विष्णु वी कोरगांवकर कोरी 32 हजार मतों के भारी बहुमत से हराया था। इसके बाद 2014 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर यह सीट अपने कब्जे में ली। यहां के वर्तमान विधायक भाजपा के अमित भास्कर सतम हैं।

बीजेपी के कब्‍जे में है ये सीट

साल 2014 में बीजेपी के अमित भास्कर सतम ने कांग्रेस के अशोक भाऊ जाधव को 24 हजार 40 वोटों के अंतर से हराया था। अमित भास्कर सतम को 59,022 वोट मिले जबकि अशोक भाऊ को 34,982 मिले। दोनों उम्‍मीदवारों में मुकाबला कांटे का था लेकिन अंत में अमित भास्‍कर को जीत हासिल हुई। पिछले चुनाव में जयवंत महादेव तीसरे स्‍थान पर थे। उन्‍हें 26,721 वोट मिले थे जो कुल वोट का 18.60% था।

साल 2009 में कांग्रेस के हाथ थी ये सीट

साल 2009 के विधानसभा चुनाव में अंधेरी वेस्‍ट की सीट कांग्रेस के हाथ में थी। यहां से अशोक भाऊ जाधव ने शिवसेना के विष्‍णु वी कारगांवकर को 32 हजार 158 वोटों से हराया था। अशोक भाऊ को 59,899 वोट मिले थे जबकि विष्‍णु वी कारगांवकर को 27,741 वोट मिले थे।

महाराष्‍ट्र में 21 अक्‍टूबर को है मतदान

288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

चुनाव नतीजों से स्पष्ट था कि कोई भी दल बहुमत के करीब नहीं था। इसके बाद अलग-अलग चुनाव लड़ने वाली बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में सरकार बनाई। इस चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने अकेले चुनाव लड़ा था, ना भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ था और ना ही कांग्रेस और एनसीपी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हो पाया था।

राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। आपको बता दें कि चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवम्बर 2019 को समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि अंधेरी वेस्‍ट मुंबई के काफी वीआईपी इलाको में शामिल हैं। यहां कई दिग्‍गज नेताओं और अभिनेताओं के घर हैं। सैफ अली खान का घर भी अंधेरी वेस्‍ट में ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+