महाराष्ट्र चुनाव 2019: जानिए अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट के बारे में
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोरशोर से जुटी हैं। 21 अक्टूबर को राज्य में चुनाव होने हैं। चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सूबे के सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शिवेसना के लिए उद्धव और आदित्य ठाकरे प्रचार कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के लिए देवेंद्र फडणवीस मैदान में हैं। एनसीपी के लिए पवार परिवार मैदान में है तो कांग्रेस भी अपने बड़े चेहरों को उतार चुकी है।

इस सीट के सियासी इतिहास के साथ-साथ इस एरिया की दूसरी खास बातें भी हम आपको बताएंगे। हम आपको महाराष्ट्र की अलग-अलग विधानसभा सीटों के बारे में बता रहे हैं। अंधेरी ईस्ट विधानसभा से 2009 में कांग्रेस के सुरेश शेट्टी हिरियन्न चुनाव जीते थे। उन्होंने यहां शिवसेना के रमेश कोंडीराम को करीब 6000 मतों से हराया था। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के रमेश लटके ने बीजेपी के सुनील ललनप्रसाद यादव को हराया था।
शिवसेना के कब्जे में है ये सीट
साल 2014 में शिवसेना के रमेश लटके ने जीत हासिल की थी। उन्हें 52 हजार 817 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के सुनील ललनप्रसाद यादव को 47 हजार 338 वोट मिले थे। जीत का अंतर 5 हजार 479 वोटों का था। साल 2009 में ये सीट कांग्रेस के हाथ में थी। सुरेश शेट्टी हिरियन्न चुनाव जीते थे। उन्होंने यहां शिवसेना के रमेश लटके को करीब 6000 मतों से हराया था। उस वक्त हार का अंतर 5 हजार 153 वोटों का था।
चुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी एलायंस के बीच ही माना जा रहा है। वहीं कई छोटे दल भी चुनाव में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसमें प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुन अघाड़ी और असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम प्रमुख हैं। गौरतलब है कि अंधेरी वेस्ट मुंबई के काफी वीआईपी इलाको में शामिल हैं। यहां कई दिग्गज नेताओं और अभिनेताओं के घर हैं। सैफ अली खान का घर भी अंधेरी ईस्ट में ही है।
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को है मतदान
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।
चुनाव नतीजों से स्पष्ट था कि कोई भी दल बहुमत के करीब नहीं था। इसके बाद अलग-अलग चुनाव लड़ने वाली बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई। इस चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने अकेले चुनाव लड़ा था, ना भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ था और ना ही कांग्रेस और एनसीपी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हो पाया था। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 21 अक्टूबर को मतदान होगा।
आपको बता दें कि चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवम्बर 2019 को समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि अंधेरी वेस्ट मुंबई के काफी वीआईपी इलाको में शामिल हैं। यहां कई दिग्गज नेताओं और अभिनेताओं के घर हैं। सैफ अली खान का घर भी अंधेरी वेस्ट में ही है।












Click it and Unblock the Notifications