Maharashtra Chunav: प्रियंका ने महायुति सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विकास की आड़ में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कई बुनियादी ढांचे की विफलताओं को उजागर करने की कोशिश की, जिसमें हाल ही में हुई एक घटना भी शामिल है, जिसमें भारी बारिश के दौरान रत्नागिरी रेलवे स्टेशन की छत का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

रेलवे स्टेशन की घटना के अलावा, वाड्रा ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे की उपेक्षा और कुप्रबंधन के अन्य खतरनाक संकेतों की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई-नासिक राजमार्ग पूरी तरह से चालू नहीं होने के बावजूद 500 से अधिक गड्ढों और दरारों से भरा हुआ है।

Priyanka Gandhi

इसके अलावा, उन्होंने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा के अनावरण के तुरंत बाद ढहने और 18 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली अटल सेतु परियोजना से जुड़ी सड़क में कथित दरारें आने का जिक्र किया।

वाड्रा ने अपनी आलोचनाओं को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा किया है, जिसमें उन्होंने रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को विशेष रूप से जिक्र किया।

उन्होंने आरोप लगाए, 'महाराष्ट्र में रत्नागिरी स्टेशन की छत इसके उद्घाटन से पहले ही गिर गई'। एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर उन्होंने यह पोस्ट डाला है।

कांग्रेस महासचिव ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उसे "खोखा और धोखा" सरकार बताया। प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से महाराष्ट्र सरकार पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर कोताही से संबंधित ये आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने वाली है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान चुवाव आयोग आने वाले दिनों में कभी भी कर सकता है, जिसके नवंबर में होने की संभावना है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद पवार) और शिवसेना (यूटीबी) ने सत्ताधारी महागठबंधन के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था और इस वजह से कांग्रेस को विधासनभा चुनावों में भी उम्मीद दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+