प्रियंका ने फडणवीस पर लगाया रेमडेसिविर की जमाखोरी का आरोप, बताया-मानवता के खिलाफ अपराध

मुंबई, अप्रैल 19: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा रेमेडिसविर की जमाखोरी का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र की एक फार्मा कंपनी के निदेशक से पूछताछ से जुड़े विवाद के मामले में देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा नेता का रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी करना मानवता के खिलाफ अपराध है।

Recommended Video

    Corona Crisis: Priyanka Gandhi बोलीं, Devendra Fadnavis कर रहे Remdesivir की जमाखोरी |वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi accuses devendra Fadnavis of hoarding Remdesivir

    प्रियंका गांधी ने फडणवीस के राज्य के एक थाने पहुंचने से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, जब देश के कोने-कोने से लोग रेमडेसिविर उपलब्ध कराने की गुहार लगा रहे हैं और तमाम लोग जान बचाने के लिए किसी तरह एक शीशी रेमडेसिविर जुटाने की जद्दोजहद कर रहे हैं, उस समय जिम्मेदार पद पर रह चुके भाजपा नेता का रेमडेसिविर की जमाखोरी करने का कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध है।

    प्रियंका गांधी द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक फार्मा कंपनी के निदेशक की हिरासत को लेकर पुलिस अधिकारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। मुंबई पुलिस के बयान के मुताबिक, शनिवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि दमन स्थित दवा निर्माता कंपनी 'ब्रुक फार्मा' रेमडेसिविर की एक बड़ी खेप, जिसमें 4.75 करोड़ के 60 हजार इंजेक्शन शामिल है, को विदेश भेजने की तैयारी कर रही है।

    पुलिस ने शनिवार की रात केंद्रशासित प्रदेश दमन आधारित ब्रुक फार्मा कंपनी के निदेशक राजेश डोकानिया से पूछताछ की थी। उनकी कंपनी रेमडेसिविर का उत्पादन करती है। कंपनी के निदेशक से पूछताछ किए जाने की खबर मिलने पर देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा के अन्य नेता प्रवीण दारेकर पुलिस थाने पहुंच गए। फडणवीस ने कहा कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने रेमडेसिविर की कमी को देखते हुए विभिन्न दवा कंपनियों से संपर्क साधा था। हालांकि बाद में पुलिस ने राजेश डोकानिया को छोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+