तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए PM मोदी, नमामि गंगे योजना को दान की अवार्ड की राशि, मंच पर मौजूद रहे पवार

PM Modi in Pune: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार हैं। इस वक्त वो और पीएम मोदी एक साथ मंच पर विराजमान हैं। बता दें कि पवार के इस कार्यक्रम में शामिल होने से INDIA ब्लॉक के नेता उनसे नाराज चल रहे हैं।

PM Modi in Pune:

मालूम हो कि इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड को 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित करता हूं, जिनके नाम में ही गंगाधर हो, उनके नाम पर मिली धनराशि को मैं गंगा मां को ही समर्पित कर रहा हूं। मैंने पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दान देने का निर्णय लिया है।'

भारत की आजादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका अहम

Recommended Video

    तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए मोदी,नमामि गंगे योजना को दान की अवार्ड की राशि,मंच पर मौजूद रहे पवार

    पीएम ने कहा कि 'भारत की आजादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका को, उनके योगदान को कुछ शब्दों में नहीं समेटा जा सकता है। अंग्रेजों ने धारणा बनाई थी कि भारत की आस्था, संस्कृति, मान्यताएं, ये सब पिछड़ेपन का प्रतीक हैं।'

    'बापू ने तिलक को आधुनिक भारत का निर्माता कहा था'

    'लेकिन तिलक जी ने इसे गलत साबित किया, उनके विचार ने ही उन्हें आदर्श बनाया और वो लोकमान्य बनें इसलिए तो गांधी जी ने उन्हें 'आधुनिक भारत का निर्माता' कहा था।'

    'कोई उन्हें बॉस कहता है और कोई उन्हें झुककर प्रणाम करता है'

    आपको बता दें कि पीएम मोदी से पहले सीएम एकनाथ शिंद ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा था कि 'यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जब दूसरे देशों के नेता हमारे पीएम का सम्मान करते हैं। कोई उन्हें बॉस कहता है और कोई उन्हें झुककर प्रणाम करता है।' आपको बता दें कि आज सुबह जब पीएम मोदी पुणे पहुंचे तो उनका स्वागत महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार ने किया था।

    दगडूशेठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

    इसके बाद पीएम मोदी ने दगडूशेठ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी । पीएम मोदी आज मेट्रो ट्रेनों के दो प्रमुख अंगों को हरी झंडी देने के साथ ही साथ कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। वो यहां पर पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क उद्दघाटन करेंगे इस निगम के जरिए 1280 से अधिक घरों को लोगों को सौंपा जाएगा तो वहीं 1190 पीएमएवाई घरों की आधारशीला भी रखी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+