महाराष्ट्र के राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

Bhagat Singh Koshyari: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

Bhagat Singh Koshyari

Bhagat Singh Koshyari: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने रमेश बैस (Ramesh Bais) को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। कोश्यारी के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। बता दें, पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद साल 2019 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

उत्तराखंड के रहने वाले हैं भगत सिंह कोश्यारी
भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गांव चेताबागड़ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 17 जून 1942 को हुआ था। कोश्यारी ने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके बाद उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2000 में उत्तराखंड के अगल राज्य बनने के बाद कोश्यारी, नित्यानंद सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद अक्टूबर 2001 में भाजपा आलाकमान ने कोश्यारी को स्वामी के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी।

Recommended Video

    Bhagat Singh Koshyari के बाद Ramesh Bais होंगे Maharashtra के नए राज्यपाल | वनइंडिया हिंदी

    कोश्यारी 5 महीने रहे थे मुख्यमंत्री
    कोश्यारी केवल पांच महीने ही मुख्यमंत्री रहे। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित कर कांग्रेस सत्ता में आ गई। उसके बाद 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के सदस्य चुने गए थे। भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस के काफी नजदीकी रहे हैं। भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+