Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Praful Patel Net Worth: NCP दिग्गज प्रफुल्ल पटेल की शाही संपत्ति, डेढ़ किलो से ज्यादा सोना, कितनी हैं गाड़ियां?

Praful Patel Net Worth: महाराष्ट्र की सियासत में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद अब कैबिनेट विभागों को लेकर रस्साकशी शुरू हो गई है। पार्टी की पकड़ कमजोर न हो, इसके लिए NCP (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास 'वर्षा' पर पहुंचकर उनसे लंबी चर्चा की।

NCP की मुख्य चिंता अजित पवार के पास रहे वित्त, राज्य उत्पाद शुल्क (Excise) और खेल विभाग जैसे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो को अपने पास सुरक्षित रखना है। पार्टी जल्द ही मुख्यमंत्री को एक आधिकारिक पत्र सौंपेगी, जिसमें मांग की जाएगी कि ये सभी विभाग NCP कोटे में ही रहें ताकि गठबंधन में शक्ति संतुलन बना रहे। फिलहाल, इन विभागों की कमान किस चेहरे को सौंपी जाए, इसे लेकर महायुति के भीतर गहन मंथन जारी है।

Praful Patel Net Worth

एक ओर जहां पार्टी अपनी हिस्सेदारी बचाने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं दूसरी ओर शरद पवार के साथ विलय की अटकलें भी तेज हैं।प्रफुल्ल पटेल, पार्टी की कमान और विभागों के आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राजनीतिक रसूख के साथ-साथ प्रफुल्ल पटेल देश के सबसे धनी राजनेताओं में भी गिने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Parth Pawar: करोड़ों की संपत्ति, जिजाई बंगला और विवादों से नाता, क्या पार्थ बनेंगे बारामती के नए 'दादा'?

Praful Patel Net Worth: पार्टी के नए 'संकटमोचक' की संपत्ति

अजित पवार के बाद पार्टी को एकजुट रखने और गठबंधन में मोलभाव करने की जिम्मेदारी प्रफुल्ल पटेल के कंधों पर आ गई है। पटेल न केवल एक अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि वे देश के सबसे धनी नेताओं में से एक हैं। MyNeta (ADR) के नवीनतम आंकड़ों (2024 राज्यसभा नामांकन) के अनुसार उनकी संपत्ति कुछ इस प्रकार है-

विवरण घोषित राशि (लगभग)
कुल संपत्ति (Total Assets) ₹436.33 करोड़+
चल संपत्ति (Movable Assets) ₹149.27 करोड़+
अचल संपत्ति (Immovable Assets) ₹287.06 करोड़+
कुल देनदारियां (Total Liabilities) ₹14.44 करोड़

उनकी संपत्ति का मुख्य स्रोत पारिवारिक व्यवसाय Ceejay Group और मुंबई के वरली जैसे इलाकों में स्थित करोड़ों की कमर्शियल प्रॉपर्टीज हैं। उनका यह आर्थिक प्रभाव और दिल्ली से लेकर मुंबई तक का राजनीतिक अनुभव उन्हें वर्तमान संकट में पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण चेहरा बनाता है।

प्रफुल्ल पटेल के पास सोने-चांदी की भरमार! (Praful Patel Gold And Silver Assets)

प्रफुल्ल पटेल द्वारा घोषित संपत्ति के विवरण के अनुसार, उनके पास कीमती धातुओं और रत्नों का विशाल संग्रह है। उनके पास 1569.55 ग्राम सोना है, जिसकी बाजार कीमत 79 लाख रुपये से अधिक है। इसके अतिरिक्त, उनके पास 24.50 किलोग्राम चांदी है, जिसका मूल्य लगभग 15.68 लाख रुपये आंका गया है।

रत्नों की बात करें तो उनके पास 45.83 कैरेट के हीरे, 8.15 कैरेट के बहुमूल्य रत्न (Precious Stones) और 32 कैरेट के अर्द्ध-बहुमूल्य रत्न (Semi-Precious Stones) मौजूद हैं, जिन्हें 249.35 ग्राम सोने के साथ जड़ा गया है। इस पूरे रत्न संग्रह की कुल कीमत 91.76 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं, प्रफुल्ल पटेल के नाम पर एक भी गाड़ी नहीं है।

विलय की आहट और आगे की राह

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि अजित पवार अपने निधन से पहले 8 फरवरी तक दोनों गुटों के विलय की योजना बना रहे थे। वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के दावे ने इस बात को और बल दिया है कि दोनों गुट अब स्थानीय चुनावों में साथ आने के लिए तैयार हैं। यदि यह विलय होता है, तो महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच की लड़ाई एक नया मोड़ ले लेगी।

वर्तमान में, मुख्यमंत्री फडणवीस ने वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाला है, लेकिन NCP का औपचारिक पत्र आने के बाद कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar के निधन के बाद फिर एक होगा पवार परिवार? एकनाथ खडसे के बयान ने मचाई हलचल, CM से मिलने पहुंचे 3 नेता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+