Swiss air tracking index: दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना मुंबई, देखिए पूरी लिस्ट
स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स ने साप्ताहिक रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर था। प्रदूषण के मामले में मुंबई अब दिल्ली से आगे निकल चुका है।

Pollution in Mumbai: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) प्रदूषण के मामले में अब मुबंई से पीछे छूट गई है। भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने वाली आर्थिक राजधानी अब पहले स्थान पर पहुंच गई है। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स (IQAir) के अनुसार, 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर था।
प्रदूषण के मामले में दिल्ली से आगे निकला मुबंई
प्रदूषण के मामले में मुबंई को 29 जनवरी को आईक्यूएयर की सबसे प्रदूषित सूची में 10वें स्थान पर रखा गया था, हालांकि, बाद में ये 2 फरवरी को शीर्ष पर पहुंच गया और 8 फरवरी को एक बार फिर से दूसरे स्थान पर पहुंच गया। 13 फरवरी को प्रदूषण के मामले में इसने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया। जो पहले भारत का सबसे प्रदूषित शहर था।
नवंबर और जनवरी के प्रदूषण से बिगड़ी स्थिति
वायु गुणवत्ता के मामले में 13 फरवरी को मुबंई दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर और जनवरी के बीच मुंबई का प्रदूषण 'खराब' और 'बेहद खराब' स्थिति में दर्ज किया गया, जोकि पिछली तीन सर्दियों की तुलना में काफी अधिक था।
धूल और धुएं का उत्सर्जन बढ़ते प्रदूषण का प्रमुख कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, कारों, सड़कों और निर्माणाधीन परियोजनाओं से लगातार धूल और धुएं का उत्सर्जन बढ़ते प्रदूषण का प्रमुख कारण है। प्रशांत महासागर की सतह के तापमान में असामान्य कमी ने पश्चिमी तट पर हवा की गति को कम कर दिया है, जिससे प्रदूषकों के फैलाव (dispersion of pollutants) को सीमित करने में काफी हद तक मदद मिली है।
Recommended Video

एनईईआरआई (NEERI) और आईआईटी-बी (IIT-B) के 2020 के शोध के अनुसार, मुंबई की हवा में 71% से अधिक पार्टिकुलेट मैटर लोड का मुख्य कारण सड़क या निर्माण कार्य की धूल है। इसके अलावा कारखानों, बिजली संयंत्रों, हवाई अड्डों और कचरे के ढेर से भी प्रदूषण बढ़ा है।
प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें
देश के अलग-अलग शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। इसके अलावा बाहर से घर आने पर मुंह और हाथ धोएं, ताकी प्रदूषण और धुआं हाथों पर न रहे। साथ ही स्वच्छ पानी पिएं और कपड़ों को रोजाना धोएं. प्रतिदिन प्राणायाम करें। संभव हो तो अपने घर के आसपास पेड़-पौधे लगाएं। खाने में विटामिन सी लें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें।












Click it and Unblock the Notifications