ड्रग्स कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस कर्मी किए जाएंगे बर्खास्त: देवेंद्र फडणवीस

ड्रग्स कारोबार के खिलाफ महाराष्ट्र सख्त है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों को खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने महाराष्ट्र को नशा मुक्त बनाने के लिए एक अभियान चलाया है। जिसके तहत हर जिले में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की जा रही है। ऐसे पुलिस कर्मियों को ना केवल निलंबित किए जाएगा बल्कि सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

डिप्टी सीएम फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को एक बड़ी लड़ाई लड़नी है, जो की राष्ट्रीय स्तर पर भी लड़ना शुरू कर दिया है। जब से महाराष्ट्र सरकार ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ा है, काफी हद तक अंतरराज्यीय आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा, "क्यूरेटेड दवाओं, नकली दवाओं की फैक्ट्रियों के बारे में पता चला जो लोगों को जहर खिला रही हैं। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़े कानून लागू करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, इस कारोबार में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को न सिर्फ निलंबित किया जाएगा बल्कि धारा 311 के तहत बर्खास्त करने भी कार्रवाई की जाएगी।"

Devendra Fadnavis over drug trade

ड्रग्स कारोबार से शिंदे सरकार के कथित संबंधों को लेकर विपक्ष के सवालों पर फड़णवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मेरी राय है कि बिना सबूत के ऐसे आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। ललित पाटिल के मामले में हमने देखा है कि उसे संरक्षण किसने दिया। ऐसे मामलों में राजनीतिक नेताओं को इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।"

कथित मादक द्रव्य कारोबारी ललित पाटिल के पुणे के एक सरकारी अस्पताल से दो अक्टूबर को भागने के मामले में महाराष्ट्र गृह विभाग को निशाने पर लिया गया। दरअसल, पाटिल को कुछ दिनों पहले बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। पाटिल के फरार होने के बाद नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि लगभग एक साल तक जेल में रहे पाटिल को अस्पताल में रहने के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करते पाया गया था। इलाज के दौरान भी वह कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+