मराठी डांसर गौतमी पाटिल के कार्यक्रम में हंगामा, मना करने पर भी पैसे उड़ाते रहे दर्शक...फिर चला पुलिस का डंडा
मशहूर मराठी लावणी डांसर गौतमी पाटिल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। शिरडी के रहाता इलाके में डांसर्स शो का आयोजन किया गया था।

Maharashtra News: सेलिब्रिटियों के साथ सेल्फी लेने या उनके नजदीक आने को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखा जाता है। ये क्रेज कई बार विवाद की वजह तक बन जाता है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (cricketer Prithvi Shaw) भी सेल्फी के चक्कर में हुए विवाद को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। ये दोनों मामले अभी तक खत्म नहीं हुए कि अब मराठी लावणी डांसर के कार्यक्रम में भीड़ पर लाठीचार्ज का वीडियो सामने आया है।
मराठी डांसर गौतमी पाटिल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
दरअसल, मशहूर मराठी लावणी डांसर गौतमी पाटिल (Marathi Lavani dancer Gautami Patil) के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। महाराष्ट्र के शिरडी के रहाता इलाके में डांसर्स शो का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शुरू होते ही कई दर्शकों ने पैसे उड़ाने शुरू कर दिए, जिसे देखकर गौतमी पाटिल ने डांस रोक दिया। पुलिस को हंगामा कर रही लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
Recommended Video
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हजारों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस के लाठीचार्ज के बाद दर्शकों के हंगामे को देखते हुए गौतमी पाटिल को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया। डांसर को समारोह बीच में ही छोड़ना पड़ा क्योंकि लोग मंच पर दुर्व्यवहार करने की कोशिश करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications