PMGKY को 5 वर्षों बढ़ाया गया, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- धन्यवाद मोदी जी
Maharashtra: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी का 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' को आगे बढ़ाने का फैसला लेने के लिए आभार व्यक्त किया है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी!81 करोड़ भारतवासियों को मिला मुफ्त राशन का तोहफा। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' को अगले 5 साल तक बढ़ाने का जनहितैषी फैसला लिया है। इस फैसले ने देश की 81 करोड़ से अधिक आबादी की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित कर दिया है। इस योजना पर ₹11.80 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री जी का यह निर्णय केंद्र सरकार की गरीब-कल्याण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। मंगलवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी । इस योजना के माध्यम से गरीबों को हर माह 5 किलो राशन फ्री दिया जाता है। मोदी कैबिनेट में पीएमजीकेएवाई योजना को एक जनवरी 2024 से आगामी पांच वर्षों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने हाल में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक जनसभा में इस योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी। कोरोना काल में लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की सहायता के लिए इस योजना को शुरू किया गया था। मंत्रिमंडल ने साथ ही महिलाओं से जुड़े 15,000 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन और उसका प्रशिक्षण प्रदान करने की केंद्रीय योजना को स्वीकृति दी है।












Click it and Unblock the Notifications