PMAY: महाराष्‍ट्र सरकार के इस फैसले से इतनी सैलरी वाले लोग भी पूरा कर पा रहे अपना घर बनाने का सपना

महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्‍य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला किया था। जिसकी बदौलत पीएम आवास योजना से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

दरअसल, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए जाने वो किफायती घरों का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इसलिए सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आय सीमा अब 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई थी।

shide

केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के जरिए सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए इस योजना के तहत आय सीमा को बढ़ाया था।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आय सीमा अब 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये किए जाने के फैसले के चलते अब वो लोग, जिनकी आय सीमा थोड़ी ज्यादा थी वो भी इस श्रेणी में मकान खरीद पा रहे हैं।

बता दें पीएम आवास योजना शहर और ग्रामीण लोगों के लिए संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गग जिन लोगों के पास पक्‍का मकान नही है, जिनके सिर पर अपनी छत नहीं है। उनका अपना पक्‍का घर हो इसके लिए ये योजना संचालित की जा रही है।

महाराष्‍ट्र में अपना खुद का घर बनाने का सपना देख रहे लोग आवास योजना के तहत घर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार गरीबों को घर बनाने के लिए धन देती है। इसके अलावा कम आय वाले लोगों को होम लोन में भी सब्सिडी दी जाती है। इस योजना की शुरूआत 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+