PM Modi एक ही मेट्रो के उद्घाटन के लिए छठींं बार पुणे आ रहे थे, सुप्रिया सुले ने कसा तंज, दी ये सलाह

Maharashtra news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पुणे में मेट्रो लाइन का उद्धघाटन करने वाले थे लेकिन भारी बारिश के कारण पीए मोदी को अपना पुणे दौरा रद्द करना पड़ा। पीएम का दौरा रद्द होने पर महा विकास अघाडी गठबंधन में शामिल एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने तंज कसा है।

शरद पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुल ने का ये बहुत अचंभित कर देने वाली बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठीं बार पुणे मेट्रो के उद्धघाटन के लिए आ रहे थे लेकिन अफसोस की बात है कि बारिस के चलते आज भी मेट्रो लाइन का उद्घाटन नहीं हो सका।

supriya sule

इसके साथ ही सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी को पुणे मेट्रो लाइन का ऑनलाइन उद्धाटन करने की सलाह दी। उन्‍होंने कहा पीएम मोदी को इसका डिजिटली उद्धाटन कर देना चाहिए ताकि पुणे की आम जनता को मेट्रो लाइन सर्विस का इस्तेमाल करने का मौका मिल सके।

बता दें पीएम मोदी को सिविल कोर्ट से शुरू होने अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन भारत बारिश के कारण पीएम मोदी को ये कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। जबकि उद्धाटन की तैयारी जोर-शोर से की गई थी।

सुप्रिया सुले ने पीएमओ को दी ये सलाह

सुप्रिया सुले ने निराशा व्यक्त करते हुए, महाराष्ट्र की मेहमानों का स्वागत करने की परंपरा पर जोर दिया। उन्होंने प्रधान मंत्री कार्यालय से आगे की देरी से बचने के लिए ऑनलाइन उद्घाटन पर विचार करने का आग्रह किया। सुले ने कहा कि मोदी पहले भी मेट्रो परियोजना के विभिन्न चरणों के लिए पुणे आए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑनलाइन उद्घाटन से पुणे के निवासियों को लाभ होगा और मोदी की अगली यात्रा तक इसे स्थगित नहीं किया जाना चाहिए।

अमित शाह पर तंज कसते हुए दी सलाह

सुले ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की महाराष्ट्र की हालिया यात्रा पर भी टिप्पणी की, जहां उन्होंने भाजपा के नेताओं और सहयोगियों से मुलाकात की। उन्होंने शरद पवार और उद्धव ठाकरे का विरोध करने के बजाय शहर की सेवा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी

सुप्रिया सुले ने पांच साल पहले उसी दिन शरद पवार को प्रवर्तन निदेशालय से नोटिस मिलने के संबंध में एक संयोग का उल्लेख किया। सुले ने भाजपा पर प्रतिभा की कमी होने का आरोप लगाया और अन्य पार्टियों के नेताओं पर निर्भर रहने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+