Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र-झारखंड में जीत के लिए PM नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी ने कितना जोर लगाया?

देश में महाराष्‍ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 समाप्‍त होने वाले हैं। महाराष्‍ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज और झारखंड की सेकंड फेज की 38 सीटों पर 20 नवंबर (बुधवार) को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्‍यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्‍ट्र व झारखंड में जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूरी ताकत लगा दी।

महाराष्‍ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के अलावा अन्‍य नेताओं ने भी स्‍टार प्रचार की भूमिका निभाई और धुआंधार रैलियां कीं।

PM Narendra Modi-Rahul Gandhi election campaign

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: पीएम ने 8, राहुल ने 6 रैलियां कीं

एक महीने में पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 8, गृह मंत्री अमित शाह ने 20, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 72, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 रैलियां कीं। सीएम शिंदे ने 75, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने 50-50 रैली की। एमवीए से पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने 60, आदित्य ठाकरे ने 50, शरद पवार ने 55, राहुल गांधी ने 6 और प्रियंका गांधी ने 4 सभाएं कीं।

झारखंड चुनाव 2024: मोदी-खरगे कीं 6-6 सभाएं

एनडीए की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 6-6 रैलियां कीं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 8. शिवराज सिंह चौहान ने 50, हिमंता बिस्वा सरमा ने 55 सभा कीं। इंडिया की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने 6-6, सीएम हेमंत सोरेन ने 93, कल्पना सोरेन ने 99, तेजस्वी यादव ने 23, लालू यादव और सचिन पायलट ने 1-1 सभा की।

महायुति vs महाविकास अघाड़ी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई में शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की NCP महायुति का हिस्सा हैं। जबकि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी NCP(SP) महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन था। तब भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस को 44 और NCP को 54 सीटें मिलीं थीं। भाजपा-शिवसेना आसानी से सत्ता में आ जातीं, लेकिन गठबंधन टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+