'हैदराबाद के लिए राहुल गांधी नहीं, PM मोदी को कर लेते चैलेंज', 2024 को लेकर ओवैसी की चुनौती पर बोले संजय राउत
कांग्रेस 'INDAI' गठबंधन को लेकर काफी उत्साहित है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनावी मैदान में उतरने की चेतावनी दी है। ऐसे में संजय राउत ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ओवैसी ने राहुल गांधी नहीं पीएम मोदी को ये चुनौती देनी चाहिए।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुखअसदुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व की नरसिम्हा राव सरकार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने तत्कालीन नरसिंहम्हा सरकार के कार्यकाल में समय हुए बाबरी विध्वंस पर भी कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए थे।

ओवैसी ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा था,'मैं आपके नेता (राहुल गांधी) को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जमीन पर आइए मुकाबला करेंगे। कांग्रेस के लोग बहुत बातें करेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं।" ओवैसी ने पूर्व की नरसिम्हा सरकार पर निशाना साधत े कहा कि यही कांग्रेस थी जब बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद गिराई गई।'
वहीं अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीप के इस बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "ओवैसी साहब को राहुल गांधी को नहीं मोदी जी को चैलेंज करना चाहिए कि वे हैदराबाद में आकर चुनाव लड़ें... अब राहुल गांधी का कद इतना बढ़ गया है कि वे देश में कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो जीत जाएंगे। चुनाव जीतने के लिए भाजपा का जो रवैया है वह सही नहीं है, संविधान, कानून, नियम की धज्जियां उड़ा कर ये संसद चलाते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications