पीएम मोदी आज करेंगे अटल सेतू का उद्घाटन, जानिए इसके बारे में सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र में बने मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाली लिंक रोड, अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा समुद्री ब्रिज होगा, जिसे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी के नाम पर रखा गया है।

साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रिज की नींव रखी थी, जो अब 7 साल बाद अटल सेतु के रूप में बनकर तैयार हुआ है।

atal setu

इस सेतु के निर्माण से दो समुद्री तटों- मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल नेहरु पोर्ट के बीच कनेक्टिविटी काफी सुगम और आसान हो जाएगी। 21.8 किमी लंबे इस सेतु में कुल 6 लेन हैं। अटल सेतु बनने का खास उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ ही साथ मुंबई के भारी ट्रैफिक से राहत मिलना भी है। साथ ही मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत जाने के लिए लगने वाले समय की भी बचत होगी।

अटल सेतु मुंबई ही नही बल्कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बहुत ही मज़बूत और लाभकारी प्रोजेक्ट में शामिल होगा। इस प्रोजेक्ट में कुल 17840 करोड़ का खर्च बजट के तौर पर पास हुआ था। इसके साथ ही पीएम मोदी वहां 30,500 करोड़ रुपये के विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वो मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड को देशवासियों को समर्पित करेंगे। अटल सेतु के उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी इस ब्रिज पर सफर कर मुंबई से नवी मुंबई जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+