लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे पीएम मोदी ने दी 29 हजार करोड़ की सौगात, जानें मायानगरी को क्या मिला
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचे। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी का देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई का ये पहला दौरा था। पीएम मोदी ने इस मौके पर मुंबई नगरी को बड़ी सौगात दी।
पीएम मोदी ने मुंबई में 29,400 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने गोरेगांव में एक लिंक रोड और टनल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने रखी प्रोजेक्ट की आधारशिला
गोरेगांव के नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 16,600 करोड़ रुपये की लागत वाले ठाणे-बोरीवली टनल प्रोजेक्ट और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
जानें मुंबई वालों को क्या लाभ मिलेगा?
बता दें जिन प्रोजेक्ट की आधारशिला पीएम मोदी ने रखी उसका उद्देश्य मुंबई और आस-पास के इलाकों में कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
डबल ट्यूब टनल राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरेगी, जिससे वेस्टर्न एक्सप्रेस वे और ठाणे घोड़बंदर के बीच सीधा मार्ग बन जाएगा। 11.8 किलोमीटर लंबी यह लिंक रोड ठाणे से बोरीवली की दूरी को 12 किलोमीटर से भी कम कर देगी और यात्रा का समय एक घंटे कम कर देगी। वहीं गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड सुरंग पर 6300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मुलुंड के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को गोरेगांव के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ेगी, जिससे यात्रा का समय 75 मिनट से घटकर सिर्फ 25 मिनट रह जाएगा।
10 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां
सड़क और रेल प्रोजेक्ट के अलावा, महाराष्ट्र में युवाओं के कौशल विकास के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट की भी शुरूआत हो रही है। इन प्रोजेक्ट से राज्य भर में कई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 76 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना को मंजूरी दी है, जिससे 10 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर मिलेंगे।
जानें क्या महाराष्ट्र के लिए क्या बोले पीएम मोदी?
तीन महीने बाद महाराष्ट्र में होने जा रहे राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की ये मुंबई यात्रा अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी ने भारत के विकास में महाराष्ट्र की भूमिका होने की बात कही और कहा राज्य के समृद्ध इतिहास और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बताया।












Click it and Unblock the Notifications