Modi Mumbai Visit:ट्रैफिक पुलिस ने पीएम के दौरे को लेकर जारी की एडवाजरी, जानें रूट डायवर्जन

Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई कई प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। ट्रफिक पुलिस विभाग द्वारा पीएम मोदी के दौरे को लेकर एक एडवाइजरी जारी कर रूप डायवर्जन की जानकारी दी है।

pm

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (19 जनवरी) को मुंबई दौरे के लिए पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी इस अवसर पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के चलती मुंबई में कई हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं इसके चलते उनका काफिला जिन रास्‍तों से गुजरेगा उसके चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, इसके साथ ही कई क्षेत्रों में ट्रैफिक स्‍लो होने की संभावना है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें किन मार्गों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा इसके बारे में भी जानकारी दी गई है।

बता दें पीएम मोदी मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्‍ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। वह मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन भी करेंगे।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने बजाया ऐसा Banjara Nagara, झूमने लगी पब्लिक, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई में पीएम मोदी का कार्यक्रम?

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शाम 4.40 बजे मुंबई पहुंचेगे
    • शाम 5 बजे बीकेसी में 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।
    • शाम साढ़े छह बजे पीएम अंधेरी ईस्ट के गुंदावली में मेट्रो 2ए और 7 लाइन का उद्घाटन करेंगे
    • इस दौरान पीएम मोदी मेट्रो का भी सफर कर सकते हैं
    • शाम करीब 7:20 बजे पीएम मोदी मुंबई से दिल्‍ली रवाना होंगे

    मुंबई ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी और रूट डायवर्जन

    • दक्षिण की ओर जाने वाले कैरिजवे पर शाम 4.15 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के उत्तर की ओर जाने वाले कैरिजवे पर शाम 5.30 बजे से शाम 6.45 बजे के बीच ट्रैफिक की गति धीमी हो सकती है।
    • कुछ सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अन्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
    • साथ ही दोपहर 12:00 बजे से रात 9 बजे के बीच वस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे सहित सभी सड़कों पर सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    • एंबुलेंस, स्कूल बसों और अन्य बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
    • मोदी के दौरे के कारण गुरुवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में पुलिस थानों की सीमा के तहत उड़ान गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी।
    • प्रधानमंत्री बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एमएमआरडीए मैदान में आयोजित होने वाले एक समारोह में शामिल होने वाले हैं। इन प्रतिबंधित गतिविधियों में ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट का उपयोग शामिल है।
    • मुंबई पुलिस ने आदेश दिया है कि "उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध गुरुवार को बीकेसी, अंधेरी, मेघवाड़ी और जोगेश्वरी के चार पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में दोपहर 12:00 बजे के बीच रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+