महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो फेज 1 का उद्घाटन, सीएम और डिप्टी सीएम फडणवीस रहे मौजूद
महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो फेज 1 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो फेज 1 के दो गलियारों के पूर्ण खंडों पर सेवाओं के उद्घाटन के अवसर पर मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही पुणे में शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उद्घाटन और शिलान्यास के अवसर पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि पुणे मेट्रो का ये खंड फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन स रूबी हॉल क्लिनिक स्टेशन तक है।

पीएम मोदी ने साल 2016 में इस परियोजना का आधारशिला रखी थी। नए खंड पुणे शहर के प्रमुख जगहों जैसे शिवाजी नगर, सिविल कोर्ट, पुणे नगर निगम कार्यालय, पुणे रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा।
Recommended Video
इसके साथ ही इस मेट्रो परियोजना की खासियत ये है कि पुणे के मेट्रो रूट में कुछ स्टेशनों को शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। शिवाजी नगर भूमिगत मेट्रो स्टेशन को छत्रपति शिवाजी महाराज के निर्मित किलों की तरह तैयार किया गया है। इसके साथ ही सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन 33.1 मीटर गहरे बिंदु में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications