अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जान गवाने वाली Pinki Mali को पति ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखें Video
'आसमान में उड़ान भरने निकली एक ज़िंदगी, कभी लौटकर नहीं आई...' महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ पुणे के बारामती में हुई भीषण प्लेन क्रैश ने केबिन क्रू मेंबर पिंकी माली को हमेशा के लिए छीन लिया। आज मुंबई के वर्ली में, उनके पति ने कांपते हाथों और नम आंखों से पिंकी को अंतिम विदाई दी। जिस घर में सपने थे, वहां अब सन्नाटा है-और हर चेहरा असहनीय दुख से भरा हुआ।
पिंकी की अंतिम यात्रा में रिश्तेदार, पड़ोसी और समुदाय के लोग उनकी यादों को श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। वर्ली स्थित बिल्डिंग की 18वीं मंजिल के उस फ्लैट के बाहर खड़ा हर इंसान एक ही सवाल से टूट रहा था-आख़िर ऐसा क्यों हुआ?

Pinki Mali की मां-बहन हुईं बदहवास
घर के भीतर माँ और बड़ी बहन का रो-रो कर बुरा हाल था। वो अभी भी मानने को तैयार नहीं कि उनकी हंसती खिलखिलाती बेटी अब कभी घर वापस नहीं आएगी। परिवार अब भी हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार कर रहा है, जबकि दिल इस अपूरणीय क्षति को स्वीकार करने की कोशिश में है।
#WATCH | Maharashtra: Last rites of Pinki Mali performed in Mumbai.
— ANI (@ANI) January 29, 2026
She was a member of the crew on the ill-fated charter plane, brought to her residence in Mumbai. All five people onboard, including Deputy CM Ajit Pawar, died in the accident. pic.twitter.com/fzpRFZan39
न्यूज से मिली बेटी Pinki Mali की मौत की खबर
26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर गई पिंकी के पापा शिव कुमार माली ने नम आंखों से बताया मंगलवार शाम हुई आखिरी बातचीत में, पिंकी ने उन्हें अजित पवार के साथ बारामती और फिर नांदेड़ जाने की खबर दी थी। परिवार को दुर्घटना का पता टेलीविजन समाचारों से चला, जहाँ अजित पवार के विमान के क्रैश होने और ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट में पिंकी का नाम होने की खबर थी।
Pinki Mali परिवार का सहारा थी
पिंकी पुणे में अपने पति (जो एक निजी फर्म में मैनेजर हैं) के साथ रहती थीं। पिता के प्रोत्साहन पर उन्होंने पहले तीन साल घरेलू एयरलाइन में काम किया, फिर निजी वाहक से जुड़कर अपना सपना पूरा किया। पिंकी के 23 वर्षीय छोटे भाई करण माली ने बताया कि उन्हें सिर्फ बारामती-नांदेड़ की यात्रा की जानकारी दी गई थी। उनके 24 वर्षीय चचेरे भाई अतुल माली ने पिंकी को परिवार का सहारा बताया।
Deeply saddened to hear about the tragic demise of Pinky Mali, daughter of Mr. Shivkumar Mali (Resident of Dadar - Prabhadevi), in today’s unfortunate plane crash.
— Chetan Kamble (@ckdadar) January 28, 2026
Heartfelt condolences to the Mali family in this moment of immense grief.#AjitPawar pic.twitter.com/6mzW1S5tbN












Click it and Unblock the Notifications