Pune Aircraft Crash: 4 दिन में दूसरा ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा, दो लोग घायल
Pune Aircraft Crash: महाराष्ट्र के पुणे में चार दिनों के अंदर दूसरे ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। रविवार सुबह जिले के गोजुबावी गांव के पास एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान ट्रेनी विमान क्रैश हो गया, जिसमें एक पायलट और को-पायलट के घायल होने की खबर है।
पुलिस के अनुसार विमान, जिसमें दो लोग सवार थे सुबह 6:40 बजे के आसपास इमरजेंसी लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।

विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का था। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस हादसे पर एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा कि रेड बर्ड एकेडमी टेक्नैम के विमान VT-RBT को बारामती हवाई क्षेत्र के पास आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों सुरक्षित हैं। आगे की जांच जारी है।
#WATCH | Maharashtra: Red Bird Academy Tecnam aircraft VT-RBT made an emergency landing near Baramati airfield. The instructor and trainee both are safe. Further investigation underway: DGCA ( Directorate General of Civil Aviation) https://t.co/yJ8AWToTUw pic.twitter.com/7Ajapflbra
— ANI (@ANI) October 22, 2023
गुरुवार को भी हुआ था हादसा
इससे पहलेगुरुवार को इसी तरह की एक घटना में इसी ट्रेनिंग अकादमी का एक और ट्रेनी विमान पुणे के कटफल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिससे पायलट और सह-पायलट घायल हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब पांच बजे हुई। हालांकि डीजीसीए की एक टीम ने शुक्रवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन इसका कारण अभी तक पता नहीं चला है












Click it and Unblock the Notifications