Maharashtra: कोल्हापुर में औरंगजेब के पोस्टर और स्टेटस को लेकर बवाल, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
Maharashtra में औरंगजेब के पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कोल्हापुर में हिंदू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोल्हापुर में औरंगजेब के पोस्टर और व्हाट्सएप स्टेट को लेकर बवाल हुआ। जिस पर पुलिस ने हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों पर लाठीचार्ज किया।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने अपने व्हाट्सएप पर औरंगजेब को लेकर स्टेट्स लगाया। जिस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
घटना को लेकर राज्य का गृह मंत्रालय भी एक्शन में आ गया है। उसकी ओर से जिले के सभी अधिकारियों को हालात कंट्रोल में करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही, जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मामले में कोल्हापुर एसपी महेंद्र पंडित ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ वाला एक व्हाट्सएप स्टेट्स वायरल हुआ था। जिस पर हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर बंद का ऐलान किया। जिसके तहत दशहरा चौक, टाऊन हॉल, लक्ष्मीपुरा आदि इलाकों में बड़ी संख्या में लोग जुटे और हंगामा किया। उनकी ओर से पथराव भी किया गया। ऐसे में हालात को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
#WATCH | Maharashtra | A clash breaks out between members of some Hindu organisations and Police in Kolhapur during a protest called by the former. A bandh and protest were called by the organisations after tensions broke out in the city when some youth allegedly posted… pic.twitter.com/QNiZHN9Adz
— ANI (@ANI) June 7, 2023
जिला प्रशासन के मुताबिक सभी इलाकों में हालात नियंत्रण में हैं। उनकी ओर से सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
संगमनेर में हुआ था बवाल
वहीं दूसरी ओर मंगलवार को अहमदनगर के संगमनेर में बवाल हुआ था। वहां पर हिंदू संगठनों की ओर से 'भगवा मार्च' निकाला गया था। जिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए थे, जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications