आखिर क्यों NCP में अजित पवार को नहीं दी गई नई जिम्मेदारी, पार्टी प्रमुख ने बताया ये कारण

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद अजीत पवार खफा नजर आ रहे हैं। वहीं, शरद पवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी न देने का कारण बताया।

sharad pawar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने पार्टी कमान सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को सौंप दी हैं। इस पर शरद पवार ने पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्ष होने का कारण बताया कि देश में स्थिति ऐसी है कि सभी राज्यों की जिम्मेदारी केवल एक व्यक्ति को देना गलत है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त करने का उनका फैसला ये सुनिश्चित करने के लिए था कि एनसीपी के नेतृत्व टीम के पास देश भर में पार्टी के मामलों को देखने के लिए पर्याप्त हाथ हों।

sharad pawar

वहीं, जब शरद पवार से ये पूछा गया कि क्या पटेल और सुले को नियुक्त करने का निर्णय उनके भतीजे अजीत पवार को अच्छा लगेगा? इस पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि उनका भतीजा पहले से ही बहुत सारी जिम्मेदारियां संभाल रहा है।

अजीत पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। शरद पवार ने एनसीपी की 24वीं स्थापना वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों कार्यकारी अध्यक्ष चुनने की घोषणा की।

अजीत पवार ने 2019 में भाजपा के साथ हाथ मिलाया और मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के साथ शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आज अजीत पवार इस घोषणा से काफी खफा नजर आए और पत्रकारों से बात किए बिना मुंबई में पार्टी कार्यालय से चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+