Parli Election Results 2019 : एनसीपी नेता और चचेरे भाई धनंजय से हारीं बहन पंकजा मुंडे

मुंबई। महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट पर सियासी लड़ाई भाई (धनंजय मुंडे) और बहन (पंकजा मुंडे) के बीच थी, जिसमे बहन पंकजा को हार मिली है, पंकजा को उनके चचेरे भाई एनसीपी नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने हराया है,धनंजय ने 121,555 वोटों के साथ जीत दर्ज की है, जबकि पंकजा को 91,031 वोट मिले हैं।

एनसीपी नेता और चचेरे भाई धनंजय से हारीं बहन पंकजा मुंडे

आपको बता दें कि पंकजा मुंडे ने साल 2014 में परली सीट से चुनाव जीता था, एक बार फिर पंकजा मुंडे पर अपने पिता की पारंपरिक सीट पर कब्जा बरकरार रखने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, बता दें कि वे सियासत में पंकजा को बढ़ाने के खिलाफ अपने चाचा से बगावत कर 2013 में एनसीपी में शामिल हो गए थे।

Parli Election Results 2019 LIVE: परली विधानसभा चुनाव परिणाम

भारतीय जनता पार्टी को मिली थीं 123 सीटें

आपको बता दें कि 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस यहां 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई थी तो शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पंवार की रांकपा को 41 सीटें मिली थीं, तो वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+