मुंबई: परमबीर सिंह के लेटर के बाद सियासी भूचाल, बीजेपी ने की गृहमंत्री देशमुख के तुरंत इस्तीफे की मांग
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में नया भूचाल आ गया है। मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ मांगने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को भी एक पत्र लिखा है। अब इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी ने गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है।
Recommended Video

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई की पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र के माध्यम से जो आरोप लगाए हैं वो गंभीर हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए या मुख्यमंत्री को उन्हें हटाना चाहिए। वहीं उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की बात कही है। फडणवीस ने कहा कि अगर राज्य सरकार को लगता है कि हमें केंद्रीय एजेंसी से जांच नहीं करानी तो कोर्ट मॉनिटर इंक्वायरी होनी चाहिए।
इसके अलावा फडणवीस ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तब ही संभव है, जब उच्च पद पर बैठे गृह मंत्री को पद से हटाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला पहले भी सीएम को बताया जा चुका है। ऐसे में सवाल ये है कि फिर सीएम ने कार्रवाई क्यों नहीं। क्या सरकार बचाने के लिए यह सब नजरअंदाज किया गया।
इधर, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों पर गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सफाई पेश की है। देशमुख ने आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि परमवीर सिंह खुद एंटेलिया और मनसुख हीरेन केस में फंस रहे हैं। ऐसे में खुद को बचाने के लिए उनपर कीचड़ उछाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications