BJP छोड़ने की तैयारी में हैं पंकजा मुंडे? एनसीपी में हो सकती हैं शामिल
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सुगबुगाहट सुनाई दे रही है। बीजेपी का बड़ा ओबीसी चेहरा और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के एनसीपी में शामिल होने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि पंकजा बार-बार पार्टी द्वारा दरकिनार किए जाने से नाराज चल रही हैं।
हाल ही में एनसीपी प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने दावा किया था कि, पंकजा मुंडे जल्द ही एनसीपी में शामिल हो सकती हैं। इससे पहले केसीआर की पार्टी बीआरएस ने पंकजा को अपनी पार्टी ने आने और सीएम पद देने का ऑफर दिया था।

बताया जा रहा है कि, पंकजा मुंडे पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें लगातार साइड लाइन करने के चलते नाराज हैं। कई मौकों पर वह अपनी नाराजगी भी व्यक्त करती रही हैं। अब इस मामले में एनसीपी और बीआरएस की एंट्री हो गई है। पंकजा को अपने पाले में लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा, 'एकनाथ खडसे ने पंकजा मुंडे से मुलाकात की थी। पंकजा मुंडे को कई बार पमान का शिकार होना पड़ा है। इसलिए हमें विश्वास है, पंकजा मुंडे एनसीपी में शामिल हो सकती हैं। पंकजा मुंडे गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। वे महाराष्ट्र का नेतृत्व हैं, इसलिए सभी ने सोचा कि उन्हें हमारी पार्टी में होना चाहिए।
मिटकारी ने दावा किया कि, बीजेपी में केवल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ही जानते हैं कि पंकजा ताई कुछ दिनों में उनकी पार्टी छोड़कर एनसीपी में शामिल हो जाएंगी।अगर वह हमारी पार्टी में शामिल होंगी तो निश्चित रूप से हमारी पार्टी की ताकत बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications