लोकसभा में करारी हार, MLC चुनाव में लहराया परचम, अपनी जीत पर भावुक हुईं पंकजा मुंडे
Maharashtra MLC elections: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में एक महीने पहले लोकसभा चुनाव हारने वाली भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भी जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली पंकजा मुंडे ने 26 वोट हासिल कर वापसी की हैं।
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने विधानसभा चुनाव जीत पर जहां उनके समर्थक खुशियां मान रहे हैं वहीं अपनी इस जीत की पर पंकजा भावुक हो गई।

प्रीतम मुंडे की जीत पर खुश हुई पूर्व सांसद बहन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे की जीत के बाद उनकी बहन और पूर्व सांसद प्रीतम मुंडे ने बेहद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा "बहुत खुशी हो रही है और सपना सच हो गया है।" उन्होंने कहा कि वे इस पल का कई दिनों से इंतजार कर रहे थे और यह उन सभी की जीत है जो पंकजा ताई के नेतृत्व में विश्वास करते थे।
समर्थकों ने मनाया जश्न
इन भाजपा उम्मीदवारों की जीत से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। पंकजा मुंडे और उनके साथियों की जीत इस चुनाव चक्र में पार्टी के लिए एक मजबूत प्रदर्शन का संकेत है। समर्थकों का उत्साह इन नवनिर्वाचित विधायकों के नेतृत्व और दूरदर्शिता में उनके विश्वास को दर्शाता है।
भाजपा के जीते सभी उम्मीदवार
बता दें महाराष्ट्र एमलसी चुनाव में भाजपा ने पांच उम्मीदवार खड़े किए थे जिसमें पंकता मुंडे के अलावा योगेश तिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत शामिल थे जिन्होंने जीत हासिल की है और अब एमएलसी बन चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिली इस जीत से बड़ा आत्मबल मिला है।












Click it and Unblock the Notifications