महाराष्ट्र के सरकारी स्कूल में बिस्कुट खाने से 250 छात्रों की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सरकारी स्कूल में बिस्कुट खाने से 80 छात्र बीमार हो गए। छात्रों का जी मिचलाने लगा और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद सभी छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के केकेट जलगांव गांव में स्थित एक जिला परिषद स्कूल का है। खबर के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे छात्रों को पोषण आहार कार्यक्रम के तहत खाने के लिए बिस्कुट दिए गए थे।

Maharashtra

बिस्कुट खाने के बाद बच्चों को मतली और उल्टी होने लगी। देखते-देखते स्कूल के करीब-करीब सभी बच्चे तबीयत खराब होने की लगी। जैसे ही, छात्रों की तबीतय खबर होने की जानकारी ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी को मिली तो वह तुरंत स्कूल पहुंचे।

सभी बच्चों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बीमार हुए छात्रों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब सभी 80 छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल के सीएमओ डॉ. बाबासाहेब घुघे ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिस्कुट खाने के बाद 257 छात्रों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे। इनमें से 153 को अस्पताल लाया गया और कुछ का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।

हालांकि, गंभीर लक्षण वाले 7 छात्रों को इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। खबर के मुताबिक, फूड प्वाइजनिंग से करीब 257 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जबकि, जिला परिषद विद्यालय में 296 बच्चे पढ़ते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को दिए जाने वाले बिस्कुटों की जांच की जा रही है। बताया कि यह पता लगाने में लगे हैं कि इस घटना के पीछे क्या कारण था और यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि यह घटना दोबारा न हो। वहीं, इस घटना से छाक्षों के परिजनों ने मामले को लेकर रोष भी जताया।

इस मामले में अब मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला डॉक्टर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+