'सबको पता है किसका मानसिक संतुलन खराब है?', संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस पर यूं कसा तंज

Sanjay Raut News: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। नेता एक-दूसरे पर वार और पलटवार कर रहे है। इस बीच शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया।

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, 'सबको पता है किसका मानसिक संतुलन खराब है? उद्धव ठाकरे ने क्या आरोप लगाया? ये लोग महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार कर रहे हैं, ये लोग लोकसभा चुनाव हार चुके हैं, क्या यह आरोप है?

Sanjay Raut

उन्होंने कहा कि मानसिक संतुलन की बात विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगी। दरअसल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्वव ठाकरे के लिए कहा था कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। ठाकरे की हताशा उनके इन बयानों में साफ दिखाई दे रहा है।

उन्‍होंने पूछा क्‍या ऐसी हताश और मानसिक असंतुलन से ग्रस्‍त व्‍यक्ति को जवाब देने की जरूर है? इतना ही नहीं, फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा जब कोई अपना संयम खो बैठता है और बकवास करता है तो उसके जवाब देना उचित नही हैं।

कैसे हुई इस विवाद की शुरूआत
दरअसल, इस विवाद की शुरूआत उस वक्त हुई, जब उद्धव ठाकरे ने पुणे में शिवसेना की रैली को संबोधित करते हुए कहा, फडणवीस की वो हैसियत नहीं कि मैं उन्‍हें चुनौती दूं, वो चुनौती मैंने भाजपा को दी थी।'इसके साथ ही ठाकरे ने कहा, मैं खटमलों को चुनौती नहीं देता उन्‍हें चुनौती नहीं मसल दिया जाता है।

ठाकरे के बयान पर फडणवीस ने किया पलटवार
ठाकरे के इस बयान पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पटलवार करते हुए करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। ठाकरे की हताशा उनके इन बयानों में साफ दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+