मराठा आरक्षण के मुद्दे पर हुई छगन भुजबल से बात, शरद पवार ने यूं जानकारी की साझा
Sharad Pawar News: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने हाल ही में एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गरमा गया। लेकिन, अब इस मुलाकात पर शरद पवार की तरफ से हालिया बातचीत के बारे में जानकारी साझा की गई।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, उन्होंने बारामती में कुछ अच्छे भाषण दिए थे और मेरे बारे में कुछ कहा था। फिर वे मुझसे मिलने आए, उस दिन मैं ठीक नहीं था लेकिन हमारी मुलाकात हुई। शरद पवार ने आगे कहा कि छगन भुजबल ने मुझे महाराष्ट्र के हित में बातें बताईं और चाहते थे कि मैं चर्चा के लिए आऊं।

पवार के मुताबिक, छगन भुजबल ने मुझे एक बैठक के बारे में बताया जिसमें मैं शामिल नहीं हुआ...वह बैठक सीएम ने बुलाई थी, यह आरक्षण के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक थी। उन्होंने बताया कि मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा आरक्षण पर सीएम से बात की, जब वे अनशन पर थे...मुझे उन बातचीत के बारे में पता नहीं था।
जरांगे पाटिल और राज्य सरकार के लोग बातचीत कर रहे हैं...लेकिन हमें नहीं पता कि वे क्या चर्चा कर रहे हैं...इसलिए, जब तक मुझे उनकी बातचीत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिलती, हम कैसे कोई रुख अपना सकते हैं?" आपको बता दें कि इस मामले में छगन भुजबल की तरफ से भी सफाई सामने आई थी।
उन्होंने कहा कि शरद पवार से उनकी आरक्षण को लेकर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि आज महाराष्ट्र में स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। मराठा, ओबीसी की दुकान में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि शरद पवार बड़े नेता हैं और उनको आगे आकर इस मामले रास्ता निकालना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications