'छुट्टी नहीं, डबल ड्यूटी पर हूं', सातारा दौरे को लेकर विपक्षी दल को सीएम शिंदे का जवाब
सीएम शिंदे ने अपने सातारा दौरे पर यूबीटी की टिप्पणी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे कभी छुट्टी नहीं लेते, सातारा में रहते हुए उन्होंने 65 फाइलों का निस्तारण किया।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के सातारा दौरे को लेकर यूबीटी नेता संजय राउत ने टिप्पणी की थी। जिसका गुरुवार को सीएम ने जवाब दिया है। सीएमओ के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 65 फाइलों का निस्तारण किया है। शिंदे ने यह भी कहा कि वह कभी छुट्टी नहीं लेते।
सीएम ने एक बयान कहा, "मैं अब सतारा के दौरे पर हूं। मैंने तपोला में पुल का निरीक्षण किया और तपोला महाबलेश्वर रोड का 'भूमिपूजन' किया। मैंने महाबलेश्वर में पर्यटन के संदर्भ में समीक्षा बैठक भी की, इसलिए यह सच नहीं है कि मैं छुट्टी पर हूं। वास्तव में मैं मैं डबल ड्यूटी पर हूं। जो आरोप लगा रहे हैं उनके पास और कोई काम नहीं है। उन्हें घर पर बैठा दिया गया है, इसलिए वे बातें करेंगे। हम आरोपों का जवाब काम से देंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं सतारा आकर निश्चिंत नहीं हुआ हूं। कई लोग मुझसे मिलने आए। मेरा पूरा ध्यान यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान पर है। इसके लिए बैठकें की जा रही हैं।" वहीं अधिकारियों ने कहा कि सीएम दौरा पूर्वनिर्धारित था। मुख्यमंत्री अपने गांव जात्रा और पूजा में भाग लेने और बुधवार को मुंबई वापस जानने की उम्मीद थी।
बता दें कि सीएम के सतारा दौरे के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, "राज्य और देश में तस्वीर ऐसी है कि सीएम को लंबी छुट्टी पर जाने के लिए कहा जाएगा। वह इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications