'कोई संदेह नहीं, लोग मोदीजी के साथ खड़े होंगे': पीएम मोदी पर शरद पवार की चुटकी के बाद फडणवीस का पलटवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और उनके बीच एक ऐसा जोड़ है, जिसे उनकी 'कार्यशैली' की वजह से कोई चुनौती नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए शरद पवार के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया है।

महाराष्ट्र के बीड एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के दौरान जो अगले साल फिर लाल किले से देश को संबोधित करने की बात कही थी, कहीं उनका हाल फडणवीस जैसा न हो जाए, जो 2019 के विधानसभा चुनावों में ऐसे ही वापस लौटने का दावा करते थे।

devendra fadnavis sharad pawar

अगले साल भी पीएम मोदी ही लाल किले से संबोधित करेंगे- फडणवीस
राज्य उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि अगले साल भी स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ही लाल किले से देश को संबोधित करेंगे, क्योंकि पूरा देश उनके साथ खड़ा होगा, जो नागरिकों के लिए बिना थके काम कर रहे हैं।

'हम तीनों के मेल को कोई चुनौती नहीं है'
शिरडी में 'सरकार आपके द्वार' (shasan aplya daari) कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा, 'हम तीनों एक साथ आए हैं। आप शिंदेजी की कार्यशैली को जानते हैं और आपको मेरे और अजित दादा के बारे में भी पता है। हम तीनों का एक साथ आना एक ऐसा मेल है, जिसे कोई चुनौती नहीं है।'

मैंने कहा था और वास्तव में जनता मुझे वापस लेकर आई भी थी-फडणवीस
उन्होंने बिना शरद पवार का नाम लिए उनपर पलटवार किया और कहा, 'पिछली बार, मैंने कहा था, मैं वापस लौटूंगा (mi punha yael), और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का आतंक अभी भी है। कुछ लोग अभी भी आतंकित हैं। मैं उन्हें एक चीज कहना चाहूंगा कि जब मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, वास्तव में जनता मुझे वापस लेकर आई थी, लेकिन कुछ लोगों ने हमसे विश्वासघात किया।'

'जिन्होंने हमसे विश्वासघात किया, उनकी पार्टी हमारे साथ आ गई'
उन्होंने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना की ओर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि 'जिन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया, हम उनकी पार्टी (सीएम एकनाथ शिंदे गुट) को अपने साथ लेकर आ गए।'

शरद पवार पर फडणवीस का पलटवार
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने इसके बाद पीएम मोदी को लेकर शरद पवार के तंज पर कहा, 'संदेह की कोई वजह नहीं है कि लोग मोदीजी के साथ खड़े होंगे, जो भारत को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं और देश की बेहतरी के लिए बिना थके काम किया है। अगले साल 15 अगस्त को वे फिर एक बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।' (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+