'ना पोस्टर लगवाऊंगा, ना किसी को चाय पिलाऊंगा', लोकसभा चुनाव के लिए गडकरी ने बताया अपना प्रचार प्लान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के वाशिम के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने तीन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार को लेकर ऐसा दावा किया, जिसको सुनकर सभी हैरान रह गए।

गडकरी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के लिए मैंने फैसला किया है कि कोई बैनर या पोस्टर नहीं लगाया जाएगा। ना ही लोगों को चाय दी जाएगी। जिन्हें वोट देना है, वो वोट देंगे और जिन्हें नहीं देना है वो नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ना तो मैं रिश्वत लूंगा और ना ही दूंगा।

Nitin Gadkari

वहीं सड़क की क्वालिटी पर गडकरी ने कहा कि मैंने ठेकेदार से कहा है कि अगर सड़क में दरारें आईं या सड़क खराब बनी तो मैं ठेकेदार को बुलडोजर के सामने खड़ा कर दूंगा। मैंने आज तक 50 लाख करोड़ रुपये का काम कराया है और एक बार भी किसी ठेकेदार का पक्ष नहीं लिया। मैं ना तो किसी को भ्रष्टाचार करने दूंगा और ना ही खुद करूंगा।

3695 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के वाशिम में 3695 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को बड़ी सौगात दी। ये परियोजनाएं क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक ये राजमार्ग परियोजनाएं अकोला, वाशिम, नांदेड़ और हिंगोली जिलों में कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ते हैं। इससे शेगावचे गजानन महाराज मंदिर, अकोला शाहनूर किला, अंतरिक्ष जैन मंदिर, आठवें ज्योतिर्लिंग औंधा-नागनाथ और नांदेड़ में संत नामदेव महाराज संस्थान जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक लोग आसानी से पहुंच पाएंगे।

पहले भी दे चुके हैं चेतावनी
पिछले महीने भी नितिन गडकरी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस के साथ नागपुर में एक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस दौरान भी उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि नेताओं को सिर्फ अपने रिश्तेदारों के रोजगार की चिंता है। जो भी ठेकेदार खराब काम करे, उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। जो भी ठेकेदार खराब काम करे, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+