Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nitin Gadkari: महाराष्‍ट्र चुनाव में नितिन गडकरी हो सकते हैं BJP का CM Face, जानिए RSS का क्‍या रोल?

Nitin Gadkari CM face in Maharashtra: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अन्‍य राज्‍यों के अलावा महाराष्‍ट्र में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इन नतीजों से आहत भाजपा महाराष्‍ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों में फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है।

महायुति गठबंधन में शामिल अपने साथियों के साथ चुनाव लड़ रही भाजपा अपने दम पर राज्‍य में अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव जीत कर अपनी मजबूत सरकार बनाना चाहती है। इसके लिए भाजपा सीएम के चेहरे के तौर पर महाराष्‍ट्र के फायरब्रैंड नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सीएम चेहरे के रूप में पेश कर सकती है।

Nitin Gadkari

सूत्रों के अनुसार महाराष्‍ट्र में फिर से सत्‍ता हासिल करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भाजपा को मदद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही आरएसएस ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय स्‍तर का एक विश्वसनीय चेहरा पेश करने की सलाह दी है।

जिसके बाद अटकलें तेज हो चुकी है कि सीएम चेहरे के तौर पर भाजपा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम पर विचार कर रही है।

अनुभवी नेता की भागीदारी देंगी भाजपा को मजबूती

बता दें लोकसभा चुनाव के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीतिक माहौल को काफी हद तक बदल दिया है। आरएसएस और भाजपा दोनों ही इस बात पर विचार कर रहे हैं कि राज्य की राजनीति में किसी अनुभवी नेता को लाया जाना चाहिए।

नितिन गडकरी सीएम चेहरा क्‍यों?

नितिन गडकरी भाजपा के वो नेता हैं जिन्‍हें महाराष्ट्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के मजबूत संबंध हैं, जिसे आरएसएस एक एसेट के तौर पर देखता है। इसके साथ ही विचारों से घोर संघी नितिन गडकरी ने अपने पिछले कार्यकाल में जनता के बीच उनकी सकारात्मक छवि बनाई है।

नितिन गडकरी की राज्‍य में बढ़ सकती है सक्रिय भागीदारी

आरएसएस के अनुसार निनित गडकरी की भागीदारी भाजपा को विधानसभा चुनावों में लाभ पहुंचा सकती है। ये ही वजह है कि राज्‍य के विधानसभा चुनाव से पहले नितिन गडकरी को राज्य की राजनीति में और अधिक सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

40 प्रतिशत हो सकते हैं प्रभावित

सूत्रों के अनुसार आरएसएस का मानना है कि यदि नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाता है, तो इससे 40 प्रतिशत वोट प्रभावित हो सकते हैं।

सीएम के तौर पर गडकरी हैं जनता की पहली पसंद

याद रहे हाल ही में महााराष्‍ट्र में एक सर्वे करवाया गया था, जिसमें सीएम के तौर पर नितिन गडकारी लोगों की पहली पसंद साबित हुए थे।

मजबूत वापसी में नितिन बनेंगे भागीदार

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों के प्रति भाजपा का सतर्क रुख खोई हुई जमीन को वापस पाने चाहती है। आरएसएस के समर्थन और गडकरी की लोकप्रियता का लाभ उठाकर, वे मजबूत वापसी करना चाहते हैं। इसके अलावा अगर गडकरी राज्य की राजनीति में सक्रिय हो जाते हैं, तो इससे महाविकास अघाड़ी को अपनी रणनीति में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+