Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मर्डर नहीं उसने आत्महत्या की थी...', मुंबई लिव-इन मामले में नया मोड़, आरोपी ने सुनाई अजीब कहानी

सरस्वती हत्याकांड के आरोपी मनोज साने ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने दावा किया कि उसकी पार्टनर ने आत्महत्या की थी।

mumbai

हाल ही में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया। वहां पर 56 साल के शख्स ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर के शव के कई टुकड़े किए। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ में काफी अहम खुलासे किए।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पार्टनर सरस्वती वैद्य ने 3 जून को आत्महत्या कर ली थी। वो डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया। सबसे पहले उसने शरीर के कई टुकड़े किए और फिर बदबू से बचने के लिए उसे प्रेशर कुकर में उबाला।

आरोपी के मुताबिक वो भी आत्महत्या करने वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अपनी करतूत पर कोई पछतावा नहीं है।

वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आत्महत्या वाले दावे पर शक है, ऐसे में आगे की जांच की जा रही। मृतक के जो भी बॉडी पार्ट बरामद हुए थे, उसको पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया है।

खुद को बता रहा HIV पॉजिटिव
सूत्रों के मुताबिक आरोपी मनोज खुद को HIV पॉजिटिव बता रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी जल्द ही उसकी HIV जांच करवाएंगे।

अनाथ थी सरस्वती
आरोपी के पास आईटीआई की डिग्री थी। वो एक दुकान में काम करता था। वहां पर ही उसकी मुलाकात सरस्वती वैद्य से हुई। वो अनाथ थी। 2014 से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और 2017 में वो मीरा रोड शिफ्ट हो गए। आरोपी के नाम पर बोरीवली में कई फ्लैट्स हैं, पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

कैसे हुआ खुलासा?
उसके फ्लैट से कई दिनों से बदबू आ रही थी। शुरू में लोगों को लगा कि चूहा मर गया होगा, लेकिन बुधवार को बदबू ज्यादा बढ़ गई। ऐसे में ब्रोकर को बुलाया गया। उसने दरवाजे पर काफी आवाज लगाई, लेकिन किसी ने नहीं बोला। बाद में पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+